मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
शीर्ष राजनीतिज्ञों को है माओवादियों से खतरा
नीलेंदु जयपुरियार हजारीबाग
First Published:05-06-12 11:34 PM
माओवादी नवीन मांझी (ऊंचाई 5 फीट 5 इंच) पिछले दो दशक से संगठन में सक्रिय रहा है। संथाली, खोरठा और हिंदी पर उसकी अच्छी पकड़ है, लेकिन वह मात्र पांचवीं पास है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस महकमे के लिए बड़ी सफलता है। उससे पूछताछ में जो भी खुलासे हुए हैं, उससे सभी हैरान हैं।
नवीन ने जो कुछ बताए हैं, उसमें संगठन से जिन्हें सबसे अधिक खतरा है, उसमें सबसे ऊपर शीर्ष राजनीतिज्ञ और नक्सल अभियान से जुड़े लोग हैं। लेकिन खतरा किन्हें हैं, इसे उसने नहीं बताया। संगठन में हथियारों के बाबत बताया कि आधुनिक हथियार हैं और इसके लिए अलग-अलग लोग अधिकृत हैं। ये हथियार उन्हीं के पास हैं।
बताया कि ढोटवा, कटकमसांडी निवासी दीपक के पास एसएलआर, रोहित मांङी विष्णुगढ़ के पास एसएलआर, डूमरी गिरीडीह के अंजु के पास एसएलआर, चतरा निवासी विनय के पास एसएलआर, संजीत के पास एसएलआर हैं।
इसके अलावा चुरचू में सीआरपीएफ से लूटा मोर्टार गुरुलाल उर्फ लुगू के पास है। वहीं नावाडीह बोकारो के शेखर के पास एलएमजी तथा बुल्ला और वीरसेन के पास इन्सास हथियार हैं। दस्ते में अधिकांश के पास हथियार में .303 है।
हथियारों की आपूर्ति भास्कर उर्फ निर्मल और विस्फोटकों की आपूर्ति पत्थर खदान से परवील द्वारा किए जाने की बात बताते हैं। यह भी बताया कि जंगल से होकर सुरक्षित आने-जाने के लिए माओवादियों का अपना कॉरिडोर है।
इसमें एक मार्ग पारसनाथ, झुमरा, दलमा, बुंडू, तमाड़, सारंडा और ओड़िसा हैं, जबकि दूसरा मार्ग चतरा, लातेहार, गुमला, छतीसगढ़ है। प्रशिक्षण के लिए सारंडा, पारसनाथ और चमनबेलथरवा माओवादियों का सबसे सुरक्षित और पसंदीदा क्षेत्र है।
जहां नावाडीह बोकारो के शेखर और चतरा के विजय और बनखेतवा के संजीव द्वारा प्रशिक्षण देने का काम किया जाता है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
