ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
गाजीपुर में विद्युत दुर्व्यवस्था पर भड़के लोग
First Published:05-06-12 10:36 PM
(गाजीपुर)। हिन्दुस्तान संवाद
विद्युत दुर्व्यवस्था और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की मांग को लेकर मंगलवार को लोग भड़क उठे। ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में उन्होंने पहाड़पुर चौराहे पर चक्काजाम किया गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी। एसडीएम व जेई के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। लोगों ने कहा कि पहाड़पुर विद्युत उपकेन्द्र से बिजली की आपूर्ति मनमाने ढंग से की जाती है। बेतहाशा कटौती से लोग आजिज आ चुके हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर न तो चिकित्सक मिलते हैं, न ही एएनएम का अता-पता होता है। मरीजों को पानी तक नहीं मिल पाता। इधर, जाम की सूचना मिलते ही सैदपुर के एसडीएम, भुड़कुड़ा के सीओ वीके सिंह और नंदगंज थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये। उनकी उपस्थिति में विद्युत विभाग के जेई व एई को बुलाया गया। उनसे वार्ता की गयी। विभागीय अधिकारियों ने चार दिन में र्दुव्यवस्था दूर करने का लिखित आश्वासन दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की समस्या दूर करने के लिए एसडीएम ने भरोसा दिलाया। जाम में राजेश सिंह, कन्हैया, दीपक, अनिल, राजावतन, जनार्दन, गुड्डू, गिरधर सिंह, मु. अनवर खां, मोहन यादव, अवधेश राम, राजकुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार, हनुमान यादव आदि मौजूद थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
