UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
नारायण पाल और मोहनपाल की बसपा से छुट्टी
रुद्रपुर। हमारे संवाददाता
First Published:04-06-12 12:13 AM
बहुजन समाज पार्टी से पाल बंधुओं की छुट्टी कर दी गई है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दोनों को निष्कासित किया गया है। नारायण पाल सितारगंज सीट से दो बार विधायक रहे हैं। पिछली विधानसभा में वे बसपा विधायक दल के नेता भी रहे।
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मेघराज सिंह ने दोनों भाइयों को पार्टी से निष्कासित किए जाने की विज्ञप्ति जारी की है। डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक नारायण पाल व उनके भाई मोहन पाल पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। बसपा कार्यकर्ताओं ने उन पर कई आरोप लगाये थे। शिकायत की सच्चई जांचने के लिए पार्टी ने मामले की गोपनीय जांच कराई गई। जिसमें आरोप सही पाये गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजी गई थी। जिस पर बसपा सुप्रीमो ने दोनों भाइयों को पार्टी से निष्कासित करने के निर्देश दिए हैं।
मामले में जब भीमताल से बसपा प्रत्याशी रहे मोहन पाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह विदेश दौरे पर जा रहे हैं। कहा कि यदि बसपा सुप्रीमो ने कोई निर्णय लिया है तो वह ठीक ही होगा। उन्होंने कहा कि मेरे सभी पार्टियों से अच्छे संबंध है। कांग्रेस छोड़कर बसपा में गए नारायण पाल सितारंगज सीट से दो बार विधायक रहे चुके हैं। उनके भाई मोहन पाल इस बार के चुनाव में भीमताल सीट से बतौर बसपा प्रत्याशी चुनाव लड़े थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
