राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
शिकोहाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की भांजे सहित हत्या
First Published:01-06-12 11:15 PM
मथुरा/शिकोहबाद/छाता। हिन्दुस्तान संवाद। छाता-बरसाना मार्ग पर शुक्रवार की सुबह बठैन ड्रैन की पुलिया के नीचे वृद्ध व युवक के अधजले शव मिलने से सनसनी फे ल गई। दोहरे हत्याकाण्ड की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी व फारेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई। मरने वालों की पहचान काग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व उनके भांजे के रूप में हो गई।
जमीन का सौदा करने के लिए बाबा रामदेव से मिलने की बात कह कर वह दोनों हरिद्वार के लिए निकले थे। छाता कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बरसाना मार्ग पर बठैन ड्रैन की पुलिया के नीचे वृद्ध व युवक के अधजले शव पड़े हैं। शवों की हालत देख कर ऐसा लग रहा था कि उनकी हत्या कहीं और करने के बाद उन्हें यहां लाकर फेंका गया है।
एक की उम्र 60 व दूसरे की करीब 35 वर्ष थी। वृद्ध ने धोती कुर्ता तो युवक ने मटमैले रंग का सफारी सूट पहना हुआ था। पुलिस शवों को देखने से लग रहा था कि दोनों की गला दबा कर हत्या करने के बाद शवों को यहां आग के हवाले किया गया है। वृद्ध की तलाशी में उसके पास से एक अधजला पैनकार्ड व छह हजार रुपए की नकदी मिली।
इस पैनकार्ड में उसका नाम नेत्रपाल बंगाली निवासी मकान नम्बर 212 वार्ड नम्बर एक इंद्राचौक बबराला बदायूं लिखा था। युवक के पास से एक चशमें का अधजला कवर मिला जिस पर विनोद ऑप्टिकल्स कटरा बाजार शिकोहाबाद लिखा था। उसकी पैंट की जेब से अधजले करीब तीन हजार रुपए बरामद हुए।
इस आधार पर पुलिस ने मृतकों की पहचान के लिए शिकोहाबाद पुलिस से संपर्क किया। उनकी पहचान पूर्व ब्लॉक प्रमुख निहाल सिह व उनके भांजे 61 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र बंगाली सिंह के रूप में हो गई। दोनों की हत्या भी बडेम् ही प्लान तरीके से की गई।मृतक के भाई बिटटू के अनुसार उनके भाई की बालाजी मंदिर के पास 50 बीघा जमीन थी।
दो माह पूर्व कुछ लोग बाबा रामदेव के आश्रम से आने की बात कह कर उनसे मिलने आए थे। उन्होंने पतजंलि योग पीठ के द्वारा शिकोहाबाद में दवा बनाने की कंपनी व योग सिखाने के लिए आश्रम खोलने के लिए दो एकड़ जमीन किराये पर मांगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने जमीन किराये पर देने से इंकार कर दिया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख किराए की बजाय जमीन बेचने के लिए राजी हो गये। इसके बाद वे लोग वापस लौट गये। कुछ समय बाद वही तीन-चार लोग आये और जमीन खरीदने के लिए राजी हो गये। जमीन के सौदे के लिए उन्होंने उन्हें हरिद्वार के लिए बुलाया।
उन्होंने निहाल सिंह को निर्देशित किया कि आप लोग ट्रेन से दिल्ली के प्लेटफार्म पर उतरकर लाल रूमाल लेकर बाहर निकलें। हमारे आदमी गाड़ी में बैठाकर आपको हरिद्वार ले जायेंगे। इसी के चलते पूर्व ब्लॉक प्रमुख निहाल सिह अपने भांजे नेत्रपाल साथ गुरुवार को ट्रेन से दिल्ली के लिए निकले।
शुक्रवार को उनका रंक्तरंजित शव छाता में पड़ा मिल गया। नेत्रपाल भूमि विकास बैक में कैशियर के पद से पिछले वर्ष ही रिटायर हुए थे। 21 साल तक ब्लॉक प्रमुख रहे मृतक निहाल सिंह शिकोहाबाद। पूर्व ब्लॉक प्रमुख निहाल सिह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कांग्रेस के दिग्गज नेता थे।
एक दशक पहले क्षेत्र में उनकी तूती बोलती थी। वह जनपद के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे। 1975 से 1996 तक वह शिकोहाबाद के ब्लॉक प्रमुख रहे। वह काग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 1985 में वह विधानसभा के टिकट पर उ़प्र के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश के खिलाफ चुनाव लड़ चुके थे।
इसके साथ ही 1989 में वह राकेश पालीवाल के विरूद्ध विधायकी का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि विधानसभा चुनावों में उन्हे करारी हार का सामना करना पड़ा। वर्तमान में वह आदर्श कृष्ण महाविद्यालय के प्रबंधक के पद पर कार्य कर रहे थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
