बुधवार, 22 मई, 2013 | 02:55 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
पेशी के लिए आ रहा शातिर बदमाश ट्रेन से कूद
First Published:30-05-12 11:30 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
देवरिया। निज संवाददाता

वाराणसी जेल से पेशी के लिए आ रहा शातिर बदमाश सतीश जायसवाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बेल्थरा और तुर्तीपार रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के धीमी होने पर वह हथकड़ी सहित कूद कर भाग गया। फरार बदमाश के खिलाफ वाराणसी, देवरिया, गोरखपुर में दो दर्जन मुकदमें दर्ज है। शहर के उमा नगर मुहला निवासी सतीश जयसवाल पुत्र लक्ष्मन मूल रूप से लार कस्बे का रहने वाला है। कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2008 में वन विभाग के एक कर्मी के साथ हुई एक लाख रुपए की लूट के मामले में उसे गिरफ्तार किया था और रुपया भी बरामद किया था। इसके अलावा कोतवाली में पांच मामले दर्ज है। इसमें पुलिस ने चोरी की बाइक, तंमचा और मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था।

वनकर्मी के साथ हुई लूट के मामले में एक साल तक जेल में रहने के बाद उसकी जमानत हो गई। वर्ष 2010 में चोरी की बाइक के साथ सतीश को वाराणसी की एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। तभी से वह वाराणसी जेल में था। बुधवार की सुबह दो पुलिसकर्मी पैसेंजर ट्रेन से लूट के मामले में पेशी के लिए अदालत ला रहे थे। ट्रेन अभी बेल्थरा और तुर्तीपार रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची थी कि सतीश शौचालय के बहाना कर ट्रेन की बोगी से कूद कर फरार हो गया। एसओ जीआरपी मऊ ब्रह्मानंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार कैदी की तलाश की जा रही है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°