ब्रेकिंग
आईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
ब्लैकमेल कर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म
First Published:21-05-12 11:35 PM
गाजियाबाद, हमारे संवाददाता।
मेरठ रोड स्थित एक कॉलोनी में पड़ोसी लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार एवं अश्लील क्लीपिंग बनाने का मामला सामने आया है। पीडिम्ता का आरोप है कि पड़ोसी लड़के ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो देने के बहाने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया और अपने दो साथियों के साथ उसकी अस्मत लूटी। इसके बाद भी उसने अश्लील क्लीपिंग और फोटो वापस नहीं की। वह लड़का लड़की को ब्लैकमेल कर रहा है।
अब उस क्लीपिंग को इंटरनेट पर डालने की धमकी भी दे रहा है, इससे वह काफी परेशान हो गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज कर रखी है। सिहानी गेट थाने में पीडिम्ता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुनील पुत्र रामजीलाल नामक युवक को नामजद कराया गया है। घटना मेरठ रोड की हरबंश नगर कॉलोनी की है। आरोपी सुनील प्राइवेट नौकरी करता है। रिपोर्ट के मुताबिक सुनील ने रितु (काल्पनिक नाम) उसके साथ धोखा देकर दुष्कर्म किया। पहली बार 16 मार्च को फिर दूसरी बार पिछले महीने 12 अप्रैल को सामूहिक बलात्कार।
लड़की के मुताबिक 16 मार्च को दोपहर के वक्त वह घर में अकेली थी तब आरोपी सुनील उसके घर में घुस आया और जोर-जबरदस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी दौरान सुनील ने मोबाइल से रितु की अश्लील क्लीपिंग बना ली।आरोप है कि सुनील ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच सुनील ने अश्लील फोटो देने के लिए 12 मार्च को उसे घूकना मोड़ बुलाया। जब वह वहां गई तो उसके साथ दो और साथी खड़े थे। तीनों उसे मेरठ रोड स्थित किसी दफ्तर में ले गए जहां उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया गया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई तो उन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
होश आने पर उसने पुलिस में शिकायत की बात कही, तब से उसे लगातार धमकी मिल रही है। आखिरकार शनिवार रात वह सिहानीगेट थाने में आई और रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, प्रभारी थानाध्यक्ष बीरेंद्र यादव ने बताया कि मामला काफी पुराना है। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज कर रखी है। दोनों में उसके बाद किसी बात को लेकर तनातनी हो गई। बलात्कार व धमकी देने की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी, जांच में ही सही विवाद का पता चलेगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
