बुधवार, 22 मई, 2013 | 09:29 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में उतरा
गोपेश्वर, एजेंसी
First Published:18-05-12 07:12 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पांच श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ की यात्रा पर ले रहे एक निजी हेलीकॉप्टर को खराब दृश्यता के कारण चमोली जिले में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। सरकारी सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर के आपात स्थिति में उतरने के दौरान कोई घायल नहीं हुआ और जोश एयरवेज का हेलीकॉप्टर भी सुरक्षित है।

हेलीकॉप्टर ने रूद्रप्रयाग जिले के फाटा इलाके से उड़ान भरी थी और यह बद्रीनाथ जा रहा था। हेलीकाप्टर जिस इलाके के उपर से उड़ान भर रहा था, वहां जंगल में आग लगी होने के कारण हेलीकॉप्टर चालक को धुएं में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था इसलिए हेलीकॉप्टर को यहां से 20 किलोमीटर दूर किलोंदी इलाके में एक स्कूल के पास उतार लिया गया। करीब दो घंटे तक वहीं खड़े रहने के बाद हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ रवाना हुआ।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°