चारा घोटाला: लालू, जगन्नाथ के भाग्य का फैसला 15 को चारा घोटाला: लालू, जगन्नाथ के भाग्य का फैसला 15 को बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे चारा घोटाला: लालू, जगन्नाथ के भाग्य का फैसला 15 को ब्रिटिश दंपति अपहरण: एनएसए के तहत आठ गिरफ्तार बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे श्रीलंका की खराब शुरुआत श्रीलंका की खराब शुरुआत खाद्य सुरक्षा विधेयक में बाधा के लिए विपक्ष जिम्मेदार: सोनिया
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार
कानपुर, एजेंसी
First Published:15-05-12 02:43 PM
रेल बाजार पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा, जबकि इनके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गये। पकड़े गये सटोरियों के पास से करीब 25 हजार रुपये एवं सात मोबाईल फोन बरामद किये हैं। यह लोग आईपीएल मैच में चौकों और छक्कों पर सट्टा लगाते थे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रेलबाजार पुलिस को सूचना मिली थी कि मीर बाजार इलाके में एक गिरोह आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस ने कल रात रेल बाजार के एक मकान पर छापा मारकर वहां से संजय कुमार व सतीश कुमार नाम के दो सटोरियों को पकड़ लिया। इनके पास से 25 हजार छह सौ रुपये और सात मोबाइल फोन और सट्टे की पर्चियां बरामद हुई हैं। जबकि इनके दो साथ कुक्कू यादव व मिंटू भागने में सफल हो गये।
पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है और इसमें शहर के कई सफेदफोश और अमीर लोगों के नाम सामने आये है। पुलिस अब इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गयी है। पुलिस इनके दिल्ली, गुजरात और अन्य शहरों से संबंधो के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह में शामिल अभी कई और लोग पुलिस की गिरफ्त में आएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
