स्पॉट फिक्सिंग कांड में मयप्पन गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग कांड में मयप्पन गिरफ्तार राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
बिहार में महिला सहित 25 नक्सलियों का समर्पण
मुंगेर (बिहार), एजेंसी
First Published:11-05-12 06:33 PM
बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े 25 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया। इनमें एक महिला भी है।
मुंगेर के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अनिल किशोर यादव ने बताया कि सभी नक्सलियों ने लड़रियाटांड़ गांव में पुलिस के सामने समर्पण किया। इनमें भाकपा-माओवादी के एरिया कमांडर योगेश्वर कोड़ा, भीम यादव एवं महेश यादव जैसे नक्सली भी शामिल हैं। पुलिस को इन नक्सलियों की तलाश काफी समय से थी। उन्होंने बताया कि मैना देवी महिला नक्सली भी आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल है।
यादव के मुताबिक सरकारी नियम के तहत समाज की मुख्यधारा में लौटने और विश्वास जताने वाले इन लोगों को सरकारी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस मौके पर भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त एस़ एम़ राजू, पुलिस महानिरीक्षक ए़.के. अम्बेदकर और मुंगेर के पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
