चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल मनमोहन सिंह जाएंगे वाशिंगटन की यात्रा पर चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा, सीमा मुद्दे पर चर्चा संभव चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा
भाकपा माले का बिहार बंद का मिलाजुला असर
पटना, एजेंसी
First Published:10-05-12 03:19 PM
बिहार के औरंगाबाद जिले में मुखिया छोटू सिंह की हत्या की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं की बिना शर्त रिहाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) का गुरुवार को बिहार बंद का मिलाजुला असर देखा गया।
बंद को सफल बनाने के लिए राजधानी पटना में माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने डाकबंगला चौराहा पर प्रदर्शन कर यातायात को कुछ देर के लिए बाधित कर दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार के कार्यकाल के दौरान गरीबों और मजदूरों पर पुलिस जुल्म बढ़े हैं। लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की कार्यशैली का विरोध करने वाली पार्टियों के नेताओं पर भी पुलिस दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने औरंगाबाद में प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज, फायरिंग और उनकी गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उन्हें बिना शर्त रिहा करने की भी मांग की।
भाकपा माले के बंद का अन्य वामदलों के साथ-साथ बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी के अलावा कई अन्य दलों ने भी कांग्रेस को छोड़कर समर्थन किया है। बंद के दौरान राज्य के अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ट्रेन और सड़क यातायात को बाधित किया है।
इस बीच समस्तीपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह से भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर और दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पटरी पर धरना देकर करीब दो घंटे तक रेल यातायात को बाधित कर दिया। मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त एस.एन. आर्य ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में माले कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर और दरभंगा स्टेशन पर ट्रेनों को रोक दिया जिसके कारण समस्तीपुर-दरभंगा और समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर खंड पर परिचालन करीब दो घंटे तक बाधित रहा।
रिपोर्ट के अनुसार भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जिले में हलई के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 103 और ताजपुर के निकट राजमार्ग 28 को जाम कर दिया जिसके कारण इन मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हालांकि शहर के छोटे-छोटे प्रतिष्ठान खुले रहे।
इस बीच जिला मुख्यालयों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने राज्य के औरंगाबाद, गोपालगंज, जहानाबाद, आरा समेत कई स्टेशनों पर धरना, प्रदर्शन कर रेल और सड़क यातायात को कुछ देर के लिए बाधित कर दिया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
