बुधवार, 19 जून, 2013 | 08:55 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
भागलपुर से सात अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
भागलपुर, एजेंसी
First Published:04-05-12 09:27 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बिहार में भागलपुर जिले के लोकमानपुर गांव से पुलिस ने शुक्रवार को सात अपराधियों को गिरफ्तार करके हथियार बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक (नवगछिया) जयकांत ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर लोकमानपुर गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गई।

इस दौरान एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन रिवॉल्वर, भारी मात्रा में कारतूस, दो मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पुलिस को कई मामलो में लंबे समय से तलाश थी। अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°