दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
मेट्रो फीडर बसें चलाने के लिए सौंपा प्रस्ताव
First Published:03-05-12 11:54 PM
गाजियाबाद, हमारे संवाददाता
अब शहर में सिटी बस सर्विस भी शुरू हो सकती है। सिटी बस सर्विस से शहर के मेट्रो और रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाएगा। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। संभागीय परिवहन विभाग इस संबंध में ट्रांसपोर्टरों से बात करेगा। बुधवार को आरडब्ल्यूए फे डरेशन ने शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ऑटो में होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए आरटीओ के सामने कई प्रस्ताव रखे। फेडरेशन के अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने आरटीओ विनय सिंह के सामने कई प्रस्ताव रखे। मांग पत्र में कहा गया कि दिल्ली से मेट्रो वैशाली तक आ गई। अब नये बस स्टैंड तक इसे लाने की तैयारी है। इसलिए शहर के विभिन्न हिस्सों से मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो फीडर बस चलाई जानी चाहिए। प्रस्ताव में सड़कों पर दौड़ रहे करीब 1500 अपंजीकृत टेंपो को सड़क से हटाने की मांग भी शामिल है। आरटीओ विनय सिंह ने बताया कि फेडरेशन की कई मांगों पर गौर किया जाएगा।
खासकर शहर के प्रत्येक जोन से मेट्रो स्टेशन तक सिटी बस चलाने का प्रयास किया जाएगा। ऑटो चालकों के लिए बने मैनुअल फेडरेशन ने मांग की कि शहर के सभी रूटों पर चलने वाले ऑटो-टेंपो चालकों के लिए एक मैनुअल बनाया जाए। जो परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत हो और प्रत्येक चालक को बांटा जाए। चालकों के ड्रेस कोड और पहचान पत्र से ऑटो में होने वाली वारदातों पर अंकुश लग सकेगा। फेडरेशन ने रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशनों, पुराना और नया बस स्टैंड से ग्रामीण सेवा और रेडियो टैक्सी सेवा शुरू करने की मांग रखी। इससे आसपास के गांवों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी।
आरटीओ ने बतौर प्रयोग इस प्रस्ताव को लागू करने का आश्वासन दिया। बैठक में एआरटीओ कमल गुप्ता, शेर सिंह ,उदय वीर सिंह एवं एस पी यादव के साथ फैडरेशन महासचिव प्रीतम लाल, मोहन नगर जोन उपाध्यक्ष देवेन्द्र मलिक, इन्दिरापुरम से आलोक कुमार, सिटी जोन उपाध्यक्ष आर के गर्ग, रामकिशन शर्मा,वी0 के0 गुप्ता, आरके गोयल एवं विजयनगर से बीएस खोखर आदि मौजूद थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
