हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
संसद में होगी बिहार के हक की लड़ाई
पटना हिन्दुस्तान ब्यूरो
First Published:19-04-12 10:49 PM
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि वह संसद में दस करोड़ बिहारियों की आवाज मजबूती से उठाएंगे। राज्य के हक की लड़ाई संसद में लड़ी जाएगी।
हुसैन ने कहा कि संसद में राष्ट्रीय उच्च पथ, बिजली और कोल लिंकेज जैसे मामले इस बार न सिर्फ उठाए जाएंगे, बल्कि भाजपा कारगर उपाय के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी।
इसी के साथ विशेष राज्य के दर्जे पर भी संसद में मजबूती से बात होगी। बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से बातचीत की और भागलपुर के विकास पर भी चर्चा की। इस दौरान श्री मोदी ने 24 अप्रैल से शुरू होने वाले संसद के सत्र में उन्हें बिहार के हित से जुड़े मसलों को मजबूती से उठाने की सलाह दी।
हुसैन ने कहा कि केन्द्र सरकार गैरकांग्रेस शासित राज्यों की लगातार उपेक्षा कर रही है। इन राज्यों में फंड कम दिये जाते हैं। प्रति व्यक्ति एनएच की उपलब्धता बिहार में सबसे कम है। बावजूद एनएच 106 और 107 के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर अब तक फैसला नहीं हुआ।
इसके अलावा पूर्व में एनएच घोषित दूसरी सड़कों पर भी कोई फैसला नहीं हो रहा है। हद तो यह है कि राज्य सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये से जजर्र एनएच की मरम्मति करा दी और केन्द्र उसे वापस नहीं कर रहा है। बिजली को लेकर सर्वदलीय टीम के साथ हुई बात में जो फैसले हुए उन्हें केन्द्र ने अबतक लागू नहीं किया।
कोल लिंकेज नहीं दिया जा रहा है इस कारण बिजली की नई इकाई लगाने की बात तो दूर पुरानी युनिटों का विस्तार भी नहीं किया जा सकता। इसके पहले श्री हुसैन ने हाजीपुर में पूर्व-मध्य रेलवे के जीएम बरुण भरथुआर से भी मुलाकात कर कई रेलवे की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने विहपुर, नारायण और खरीक स्टेशनों को ऊंचा करने के साथ ही फुटओवरब्रिज पर भी चर्चा की।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
