29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
'समस्याएं उठाने की बजाय समाधान पर जोर दें पीएम'
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो
First Published:15-04-12 11:11 PM
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समस्याएं तो उठाते हैं, लेकिन उनके समाधान के लिए कुछ नहीं करते। देश की आर्थिक स्थिति को खराब बताने के पहले उन्हें यह भी बताना चाहिए कि सुधार के लिए उन्होंने कौन से कदम उठाए हैं? कृषि मंत्री शरद पवार ने खुद पत्र लिखकर केन्द्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया है। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी सांसद शाहनवाज हुसैन का।
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री हुसैन ने पार्टी कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घोटालों का प्रतिकूल असर देश की आर्थिक स्थिति पर पड़ा है। सरकार लोन पर चल रही है। पीएम की छवि जननेता की नहीं, बल्कि ‘अर्थनेता’ की है। इसी कारण वह आज पीएम भी हैं। ऐसे में भाजपा को अपेक्षा है कि वह अपने अर्थशास्त्र के ज्ञान का इस्तेमाल कर देश को इस स्थिति से उबारें।
हुसैन ने कहा कि मुम्बई में बिहार दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वहां दस करोड़ बिहारियों के प्रतिनिधि हैं, किसी खास दल के नहीं। भाजपा और जदयू दोनों दलों के विधायकों ने उन्हें अपना नेता चुना है। बाल ठाकरे के साथ राज ठाकरे ने भी वहां उनकी प्रशंसा की है, यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री पी चिदम्बरम एनसीटीसी के बहाने अपनी तुगलकी फरमान राज्यों पर थोपना चाहते हैं। कई कांग्रेसी मुख्यमंत्री भी इसके विरोध में हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
