छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
साइबर सिटी में पहुंची अन्ना की मूर्ति
गुड़गांव। कार्यालय संवाददाता
First Published:04-04-12 09:14 PM
साइबर सिटी में समाजसेवी अन्ना हजारे की मूíत को स्थापित करने लिए उनकी मूर्ति जयपुर से आ गई है। मूर्ति को 15 अप्रैल को सेक्टर चार व सात चौक पर स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।
हाईवे स्थित एक होटल में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में समाजसेवी प्यारे लाल कटारिया ने बताया कि कई संगठनों व सामाजिक लोगों के सहयोग से अन्ना हजारे की मूर्ति को जयपुर से बनवाया गया है। संगमरमर से बनी इस मूर्ति पर एक लाख दस हजार रुपये खर्च आया है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को गौ शाला ग्राउंड में इस आंदोलन से जुड़े लोग उपस्थित होंगे। इसके बाद जुलुस के रुप में अन्ना की मूर्ति को ले जाकर चौक पर स्थापित किया जाएगा। कटारिया ने बताया कि मूर्ति को लगाने को लेकर पहले ही निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर, पार्षद सहित प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी इसे लेकर परमिशन नहीं मिला है। लेकिन, यह तय कार्यक्रम के अनुसार चौक पर मूर्ति लगाई जाएगी। इस मौके पर दशरथ चौहान, अनिल जैन, अशोक कुमार, राजेश पटेल, कुलदीप जांगू, अवधेश, मारकंडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
मारुति कामगार यूनियन के कुलदीप जांगू ने बताया कि इसमें कई नेताओं,संगठनों सहित अन्य नेताओं का पूरा सहयोग मिला है। अब हम सभी भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाने वाले अन्ना की मूर्ति लगवाकर दम लेंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
