हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
एचसीपी से मारपीट कर लूटे एक लाख रुपये
First Published:22-01-12 12:49 AM
मथुरा। निज संवाददाता। ट्रैफिक पुलिस में तैनात एचसीपी से बीती रात नामजद लोगों ने किसी बात को लेकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर अलमारी में रखे एक लाख रुपये को निकाल कर ले गए। थाना पुलिस ने मामले की लूट में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन पूरे मामले को रिश्तेदारों के बीच हुई मारपीट का बताया है। ट्रैफिक पुलिस में तैनात एचसीपी गुरूदत्त शर्मा बीती रात करीब 11.30 बजे अपने कमरे पर थे। इसी दौरान पपनेश, शिवा पंडित, राजकुमार शर्मा व संजय शर्मा पुत्रगण रामजीला शर्मा निवासी पुष्पविहार कालोनी जयसिंहपुरा थाना गोविन्द नगर ने किसी बात को लेकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर जाते समय अलमारी से एक लाख रुपये निकाल कर ले गए।
पीडि़त एचसीपी ने थाना गोविन्द नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी गोविन्द नगर संजय जायसवाल का कहना है कि एचसीपी और आरोपियों के मकान पास-पास पुष्प विहार कालोनी में बने हुए हैं। दोनों एक-दूसरे के दूर के रिश्तेदार भी हैं। एचसीपी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरा पक्ष अभी शिकायत दर्ज कराने नहीं आया है। दूसरे पक्ष के आने के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा। पुलिस को पड़ाेसियों ने बताया है कि दोनों में काफी अच्छे संबंध थे। लूट से पड़ाेसी कतई सहमत नहीं थे। पुलिस जांच में जुट गई है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
