फोटो गैलरी

Hindi Newsडॉ. शादाब का दिल्ली गोल्फ टीम में चयन

डॉ. शादाब का दिल्ली गोल्फ टीम में चयन

नोएडा। कार्यालय संवाददाता। चिकित्सा के क्षेत्र में काम करते करते गोल्फ की स्टिक थामने वाले रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शादाब महमूद (55) का चयन दिल्ली गोल्फ टीम के लिए हुआ है। आईपीएल की तर्ज पर खेली जाने वाली...

डॉ. शादाब का दिल्ली गोल्फ टीम में चयन
Sun, 22 Jan 2012 12:48 AM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। कार्यालय संवाददाता। चिकित्सा के क्षेत्र में काम करते करते गोल्फ की स्टिक थामने वाले रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शादाब महमूद (55) का चयन दिल्ली गोल्फ टीम के लिए हुआ है। आईपीएल की तर्ज पर खेली जाने वाली प्रतियोगिता बेंगलुरु में मार्च में होगी। इसमें डॉक्टर को मशहूर गोल्फर शिव कपूर के साथ खेलने का मौका मिलेगा।

सेक्टर-31 में रहने वाले रेडियोलॉजिस्ट डॉ. महमूद 52 वर्ष की उम्र में गोल्फ की स्टिक पहली बार थामी। उनके दोस्तों ने इनके खेल को देखकर हौसला बढ़ाया। धीरे-धीरे इनके खेल में निखार आता गया। इसको देखते हुए गोल्फ क्लब के मोतीलाल ने डॉ. महमूद को प्रशिक्षित करना शुरू किया। शनिवार को दिल्ली टीम के लिए हुए ट्रायल में उन्होंने 44 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया।

इस प्रदर्शन को देखते हुए इन्हें 5-10 मार्च तक बेंगलुरु में होने वाली लुइस फिलिप कप गोल्फ में दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। डॉ. शादाब बताते हैं कि कॉलेज स्तर तक वह टेनिस खेलते रहे, लेकिन इसके बाद खेल गतिविधियां छूट गईं। फिर चिकित्सा क्षेत्र में आने के बाद खेलने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला। तीन वर्ष पहले दोस्तों के कहने पर गोल्फ क्लब से जुड़ा।

अब वह बहुत खुश हैं, क्योकिं गोल्फ में पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा। लुइस फिलिप कप में नौ टीमें लेंगी हिस्सा अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता, गुड़गांव, चंडीगढ़, चेन्नई, लखनऊ व मुंबई की टीम हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम से छह खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें से तीन खिलाड़ी प्रोफेशनल व तीन एमेच्योर गोल्फ शामिल होंगे। टीमों के बीच टीम इवेंट के साथ ही सिंगल स्पर्धाएं होंगी। प्रत्येक मैच 18 होल का होगा। प्रतियोगिता की प्राइज मनी 1 करोड़ 20 लाख की होगी। पहले नंबर पर रहने वाली टीम को 36 लाख, दूसरे को 24 और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 18 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें