राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
भ्रष्टाचार से आर-पार को बाबा की रणनीति साफ
First Published:14-11-11 12:09 AM
गाजीपुर। निज संवाददाता। लहुरी काशी में पैर रखने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार व काला धन वापसी के संदर्भ मेंअपनी रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका आंदोलन यूपी से शुरू होगा। इसके लिए सही समय यूपी समेत पांच राज्यों में होने वाले विस चुनावों को माना और कहा कि अगर शीतकालीन सत्र में सशक्त लोकपाल बिन व काला धन वापसी का कानून नहीं बना तो 1 दिसंबर से सांकेतिक जनान्दोलन शुरू किया जाएगा।
इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है तो 1 जनवरी से देश के सभी जिलों से लाखों की संख्या में जनमत संग्रह कराया जायेगा। यह आन्दोलन क्षेत्रीय स्तर पर चलेगा। फिर भी इस पर सहमती नहीं बनती है तो दो तरफा लड़ाई शुरू की जायेगी। एक ओर संसद से लड़ा जायेगा, दूसरी ओर देश भर के सांसदों का घेराव होगा।
मार्च और अप्रैल माह में आन्दोलन उग्र होगा। इसके बाद भी सांसद नहीं चेते तो मई माह में ‘करो या मरो’ आन्दोलन शुरू होगा। लंका मैदान में प्रात: 5.30 से 7.30 बजे तक चले योग शिविर के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में बाबा ने जो कुछ कहा वह निश्चित ही कांग्रेस को पशोपेश में डालने वाला साबित होगा।
दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई घटना के बारे में कहा कि कांग्रेस उन्हें जान से मरवाना चाहती थी। पापियों के हाथ से नहीं मरना चाहता था, इसलिए रामलीला मैदान छोड़ा। कहा कि आगामी चुनावों में काला धन बड़ा मुद्दा होगा। जनता वोट के चोट से नेताओं का खोट दूर करेगी।
किसी पार्टी को समर्थन और चुनाव में भागीदारी से साफ इनकार किया। टीम अन्ना में मतभेद पर कहा कि मतभेद मनुष्य की स्वाभाविक प्रवृत्ति है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सभी एक मंच पर हैं। बाबा रामदेव की प्रेसकांफ्रेंस में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय व राहुल उनके निशाने पर रहे।
उन्होंने दग्विजय सिंह को संस्कारहीन बताया । खुद पर सन्यासी होने का सवाल उठाने पर कहा कि स्वयं कांग्रेस के चरित्र में दाग हैं। ऐसी पार्टी किसी को सन्यासी होने या चरित्रवान होने का प्रमाण-पत्र नहीं दे सकती। बाबा के कथित रिलेटिव को लेकर एक मामले में दिग्विजय सिंह द्वारा कोर्ट में जाने की तैयारी के बाबत वे खूब बरसे।
कहा कि देश का हर नागरिक उनका रिलेटिव है। कोई किसी को भी खड़ा कर दे रहा है। दिग्विजय सिंह को उन्होंने व्यक्तित्वहीन की संज्ञा दी। कहा कि कांग्रेस का बिगड़ैल महासचिव सन्यासी होने का सवाल उठाता है। ऐसे लोग, ऐसी पार्टी जिसके दामन में दाग हैं, वह संतो को सन्यासी होने का सर्टिफिकेट नहीं दे सकती।
इस दौरान राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कहा कि गरीबी, अशीक्षा की हालत पर गुस्सा दिखाने वाले राहुल इसके लिए जिम्मेदार स्वयं की पार्टी पर नाराजगी जाहिर करें।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
