लंदन में आतंकियों ने सरेआम ब्रिटिश सैनिक का सिर काटा लड़की ने लगाई फांसी, वेबकैम पर लाइव देखता रहा मंगेतर UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
बसपा राज के घोटालों की जांच होगी : मुलायम
First Published:31-10-11 01:00 AM
लखनऊ विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि बसपा सरकार भ्रष्टतम है। काले धन के सहारे मुख्यमंत्री चुनाव जीतना चाहती हैं। कमीशनखोरी इस हद तक बढ़ गई है कि मुख्यमंत्री ने पत्थर की जो अपनी मूर्तियां लगवाई हैं उसमें भी अपना हिस्सा लेने से नहीं चूकी हैं।
पत्थरों में ही हजारों करोड़ रुपए का खेल हो गया है। सपा की सरकार बनने पर बसपा राज के घोटालों की जांच कर दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि पार्टी ने लोकतांत्रिक तरीके से 15 महीने के अथक परिश्रम के बाद प्रत्याशी तय किए हैं।
हर कार्यकर्ता का यह राजनीतिक धर्म है कि वह आपसी मतभेद भुलाकर पूरी निष्ठा के साथ घोषित प्रत्याशी को जिताने के काम में जुट जाए ताकि प्रदेश में सपा की सरकार बन सके। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण और निर्णायक होगा क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सत्ता का दरवाजा यूपी के परिणामों से ही खुलेगा। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल बनाए रखने को कहा। इस मौके पर पीलीभीत के दिनेश यादव, एडवोकेट ने अपना बांसुरी वादन भी सुनाया। सपा प्रमुख ने दिनेश यादव को प्रतिभा का धनी बताते हुए अपनी शुभकामनाएं दी और उनको चुनाव जिताने में मदद करने के लिए कहा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजभूषण तिवारी भी मौजूद थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
