फोटो गैलरी

Hindi Newsदेववंश गिरी गोपालगंज का लोक अभियोजक नियुक्त

देववंश गिरी गोपालगंज का लोक अभियोजक नियुक्त

पटना। राज्य सरकार ने अधिवक्ता देववंश गिरी को गोपालगंज का लोक अभियोजक नियुक्त किया है। विधि विभाग ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।  गिरी अगले आदेश तक गोपालगंज व्यवहार न्यायालय में लोक...

देववंश गिरी गोपालगंज का लोक अभियोजक नियुक्त
Sat, 20 Aug 2011 12:56 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना। राज्य सरकार ने अधिवक्ता देववंश गिरी को गोपालगंज का लोक अभियोजक नियुक्त किया है। विधि विभाग ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।  गिरी अगले आदेश तक गोपालगंज व्यवहार न्यायालय में लोक अभियोजक के रुप में काम करते रहेंगे। वि.सं. महाभियोग झेल रहे जज सौमित्र सेन इस्तीफा दें विधि संवाददाता विधिवक्ताओं की राय में महाभियोग ङोल रहे कोलकाता हाईकोर्ट के जज सौमित्र सेन को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

हाईकौर्ट के वरीय अधिवक्ता यदुवंश गिरी ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपी श्री सेन को हटाने के लिए राज्य सभा में बहुमत से महाभियोग का प्रस्ताव पारित हो चुका है और अब लोकसभा में आने वाला है। इसलिए न्यायपालिका की गरिमा को बनाए रखने के लिए उन्हे लोकसभा की कार्यवाही का इंतजार किए बिना न्यायाधीश पद से खुद हट जाना चाहिए।

एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता योगेशचन्द्र वर्मा ने कहा कि न्यायापालिका में भ्रष्टाचार है यह श्री सेन के आचरण के प्रमाणित हो गया। इतिहास में शायद यह पहला अवसर है जब किसी जज के विरुद्ध राज्य सभा ने महाभियोग के पक्ष में बहुमत से प्रस्ताव पारित किया। वरीय अधिवक्ता कृष्णा प्रसाद सिंह ने कहा कि आम लोगों की आस्था अभी भी न्यायपालिका में बनी हुई है।

लेकिन सौमित्र सेन जैसे हठी न्यायाधीश को इसकी परवाह नही है और उनके कारण न्यायापालिका की छवि धूमिल हो रही है। महाभियोग की शिफारिश के बाद अगर वे स्वत: अपने पद से इस्तीफा दे देते तो न केवल न्यायालय की छवि को बचाया जा सकता बल्कि प्रतिष्ठा भी बनी रह जाती ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें