फोटो गैलरी

Hindi Newsचिड़ियाघर में आया नया मेहमान

चिड़ियाघर में आया नया मेहमान

हिन्दुस्तान प्रितिनिध पटना। चिड़ियाघर में आया नया मेहमान । शांति जिंराफ ने शिनवार की सुबह पौने छ: बजे एक मादा जिंराफ को जन्म दिया। बच्चा लगभग छह फीट लंबा है। यह बच्चा 14 महीने पर हुआ है। जन्म के...

चिड़ियाघर में आया नया मेहमान
Mon, 23 May 2011 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान प्रितिनिध पटना। चिड़ियाघर में आया नया मेहमान । शांति जिंराफ ने शिनवार की सुबह पौने छ: बजे एक मादा जिंराफ को जन्म दिया। बच्चा लगभग छह फीट लंबा है। यह बच्चा 14 महीने पर हुआ है। जन्म के डेढ़ घंटे बाद नन्हा सा जिंराफ खड़ा हो गया। इसके तीन घंटे बाद ही अपनी मां का दूध पीने लगा।जिंसे देखकर उद्यान के कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

दरअसल पिछली बार जन्मे जिंराफ के बच्चों को उसकी मां ने दूध नहीं पिलाया था। जिंससे उस बच्चों की जन्म के कुछ दिनों बाद ही मौत हो गई थी। इस बार उद्यान प्रशासन ने अपने दो कर्मचारी को सुरिक्षत प्रजनन कराने के लिए कोलकाता चिड़ियाघर से प्रशिक्षण दिलवाया था। हलांकि दिन में मौसम खराब होने से कुछ परेशानी तो हुयी। पर बच्चा स्वस्थ व सुरिक्षत है।

जिंराफ का बच्चा देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की भीड़ लगी रही। दर्शकों को पहले की तरह नजदीक से देखने का अवसर तो नहीं मिला लेकिन वे दूर से ही देख रहे थे। गर्भवती जिंराफ के सुरिक्षत प्रजनन के लिए चिड़ियांघर में अलग से एक छोटा नर्सरी का निर्माण किया गया था। ताकि बच्चों के जन्म के समय किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो।

इसके लिए पूरी तैयारी की गई थी। बच्चों को अन्य जिंराफों से अलग रखा गया है। इसके लिए 45 फीट चौड़ा और 120 फीट लंबा नर्सरी बनाया गया है। जिंसके मैदान को गंगा बालू से भरा गया है। चिड़ियाघर में तीन जिंराफ हैं इनमें दो मादा और एक नर है। संजय गांधी जैविक उद्यान के उपिनदेशक प्रवीन कुमार ने बताया किजिंराफ का बच्चा काफी स्वस्थ है। इसे सुरिक्षत रखने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। दो महीने के बाद इसे खाना दिया जाएगा। नामकरण अभी नहीं किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें