बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल सावधान...जानलेवा हो सकता है केमिकल से पका आम छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल
शिक्षिका को पति ने मारी गोली
हमारे संवाददाता, ट्रांस हिंडन।
First Published:02-05-10 10:22 PM
Last Updated:02-05-10 10:50 PM
दिल्ली के शाहदरा निवासी शिक्षिका को उसके पति ने साहिबाबाद में गोली मार दी। गंभीर हालत में शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पति की हरकतों से परेशान शिक्षिका अपने बच्चाों के साथ अलग किराए के मकान में रह रही थी जो पति को पसंद नहीं था। साहिबाबाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दिल्ली के शाहदरा निवासी अंजना फर्श बाजार स्थित स्कूल में टीचर हैं। और पास में ही किराए के मकान में बच्चाों को लेकर पति जानी जैकब से अलग रहती हैं। गाजियाबाद के नेहरू नगर-3 में रहने वाली अंजना की बहन सीमा ने बताया कि शनिवार की सुबह अंजना अपने पुत्र को लेकर उसके गाजियाबाद स्थित इंग्राहम स्कूल गई थी। लौटते वक्त जानी रास्ते में मिला और अंजना को जबरदस्ती ऑटो में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते भर लड़ाई झगड़े के बाद साहिबाबाद के इंदिरा प्रियदर्शिनी पार्क के पास गोली मार दी जो उसके चेहरे पर लगी।
अंजना को मोहन नगर स्थित नरेन्द्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सीमा का आरोप है कि घटना के बाद जानी वहां से फरार हो गया। उसने बताया कि अट्ठारह वर्ष पूर्व अंजना व जानी की शादी हुई थी तभी से जानी लगातार उसके साथ मारपीट करता था। पति की हरकतों से तंग आकर ही पांच महीने से अंजना अलग रहने लगी थी। शिकायत के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल