फोटो गैलरी

Hindi Newsहक तो दूर बकाया भी नहीं दे रही केंद्र सरकार: नीतीश

हक तो दूर बकाया भी नहीं दे रही केंद्र सरकार: नीतीश

संपर्क यात्रा के 13वें दिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक साथ केंद्र पर हमला बोला। दोनों ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और संगठन को मजबूत करने पर बल...

हक तो दूर बकाया भी नहीं दे रही केंद्र सरकार: नीतीश
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Nov 2014 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

संपर्क यात्रा के 13वें दिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक साथ केंद्र पर हमला बोला। दोनों ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। बुधवार को गांधी मैदान में आयोजित जिला राजनैतिक सम्मेलन में नीतीश ने कहा कि हक तो दूर, केंद्र हमारा बकाया पैसा नहीं दे रहा है।

कुमार ने कहा कि केंद्र से लड़कर साढ़े बारह हजार करोड़ की अतिरिक्त सहायता ली थी लेकिन इस साल की तय राशि भी नहीं मिली। एनएच पर खर्च किए गए 970 करोड़ भी नहीं मिले।
पूछा-कहां है काला धन
नरेन्द्र मोदी का भाषण सुनाकर नीतीश ने पूछा कि कहां है काला धन? 179 दिन हो गए। पहले प्रत्येक व्यक्ति को मुफ्त में 15 से 20 लाख मिलने की बात कही गई थी, अब कहा जा रहा है कितना पैसा है किसी को नहीं पता। नीतीश ने माना कि संगठन की उपेक्षा का नुकसान हुआ। नीतीश ने कहा कि संपर्क यात्रा के बाद विधान सभा स्तर पर सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्र की पोल खोली जाएगी। 
कांग्रेस से ज्यादा नेगलेग्ट कर रही सरकार
मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि कांग्रेस से ज्यादा वर्तमान केंद्र सरकार नेग्लेग्ट कर रही है। आपको भ्रम में डालकर उनलोगों ने वोट ले लिया। 6 लाख इंदिरा आवास के स्थान पर 2 लाख 40 हजार इंदिरा आवास मिल रहा है। बकाया राशि नहीं मिल रही है। पहले कहा जा रहा था कि 90 दिन में काम हो जाएगा। 180 दिन बीत गए कुछ नहीं हुआ। मांझी ने कहा कि कार्यकर्ता मायूस हुए तो अफसर भी मायूस होंगे। कार्यकर्ता कार्ड (पोस्टकार्ड) पर शिकायत करेंगे तो बिना जांच किए कार्रवाई होगी। कार्यकर्ताओं के लिए लोक संवेदना अभियान योजना चलायी जाएगी जिसमें व्यवहार और काम के निष्पादन के बारे में अधिकारियों को समझाया जाएगा। मांझी ने एक बार फिर साफ किया कि उनके और नीतीश कुमार के बीच कोई दूरी नहीं है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें