फोटो गैलरी

Hindi Newsजमशेदपुर में एक घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

जमशेदपुर में एक घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर आ रहे नरेंद्र मोदी जमशेदपुर की धरती पर कुल एक घंटे रहेंगे। सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर सोनारी हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का विमान उतरेगा और 12 बजकर 25 मिनट पर...

जमशेदपुर में एक घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Nov 2014 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर आ रहे नरेंद्र मोदी जमशेदपुर की धरती पर कुल एक घंटे रहेंगे। सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर सोनारी हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का विमान उतरेगा और 12 बजकर 25 मिनट पर वे पुन: विमान से रांची रवाना हो जाएंगे। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के एआईजी भूपेन्दर सिंह की ओर से राज्य के मुख्य सचिव को भेजे गए प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम में इसका उल्लेख है।

प्रधानमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम
नई दिल्ली हवाई अड्डे से रवानगी सुबह 8.55 बजे
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन 10.35 बजे
रांची से जमशेदपुर के लिए प्रस्थान सुबह 10.40 बजे
सोनारी हवाई अड्डे पर आगमन सुबह 11.20 बजे
सोनारी हवाई अड्डे से प्रस्थान सुबह 11.25 बजे
गोपाल मैदान आगमन सुबह 11.30 बजे
प्रधानमंत्री की जनसभा सुबह 12.10 बजे तक
गोपाल मैदान से हवाई अड्डे के लिए पीएम की रवानगी दोपहर 12.12 बजे तक
सोनारी हवाई अड्डे पर आगमन दोपहर 12.20 बजे
एयरपोर्ट से पीएम की रवानगी दोपहर 12.25 बजे
रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन दोपहर 1.05 बजे
एयरपोर्ट से मोरहाबादी मैदान प्रस्थान दोपहर 1.10 बजे
मोरहाबादी मैदान पहुंचनेंगे दोपहर 1.25 बजे
मोरहाबादी में पीएम की जनसभा दोपहर 2.10 बजे तक
मोरहाबादी से एयरपोर्ट रवानगी दोपहर 2.15 बजे
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन दोपहर 2.30 बजे

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें