फोटो गैलरी

Hindi Newsशंकर साहनी को फिर से पार्टी की सदस्यता दी गई

शंकर साहनी को फिर से पार्टी की सदस्यता दी गई

भाजपा ने एक ही साल के अंदर ही संगीतकार शंकर साहनी को फिर से पार्टी की सदस्यता दिला दी है। सामान्य तौर पर पार्टी की सदस्यता का समय 6 वर्ष के लिए होता है और पार्टी ने बीते वर्ष नवम्बर में ही शंकर साहनी...

शंकर साहनी को फिर से पार्टी की सदस्यता दी गई
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Nov 2014 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने एक ही साल के अंदर ही संगीतकार शंकर साहनी को फिर से पार्टी की सदस्यता दिला दी है। सामान्य तौर पर पार्टी की सदस्यता का समय 6 वर्ष के लिए होता है और पार्टी ने बीते वर्ष नवम्बर में ही शंकर साहनी को पार्टी में शामिल किए जाने का ऐलान किया था। यह ऐलान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन के कार्यकाल में किया गया था।

पार्टी का कहना है कि अभी दूसरे नेता भी कतार में है और वे भी पार्टी की सदस्यता लेंगे। जानकार बताते हैं कि पार्टी की सदस्यता के लिए दो दर्जे की सदस्यता होती है। इसमें प्राथमिक सदस्यता और प्राइमरी सदस्यता शामिल हैं। यदि किसी कार्यकर्ता को  सक्रिय सदस्यता दी जाती है तो पहले उसके 25 सदस्य बनाने होते थे। लेकिन हाल ही में संविधान में किए गए प्रावधानों के तहत 100 लोगों को सदस्य बनाने के बाद पक्की सदस्यता दी जाती है।

क्या है पार्टी का तर्क
पार्टी नेताओं का कहना है कि पार्टी ने नया सदस्यता अभियान शुरू किया है। जिसमें सभी को सदस्यता लेनी है। यह सदस्यता 2015- 2021 के लिए शुरू किया गया है। इस के तहत कोई भी व्यक्ति पार्टी की सदस्यता ले सकता है। पार्टी का दावा है कि अब तक सदस्यता अभियान के दौरान 8 लाख से अधिक सदस्य मिस कॉल से सदस्य बने हैं। यह सदस्ता पार्टी प्रभारी प्रभात झा की अध्यक्षता में दिलाई गई।  

क्या कहते हैं प्रदेश अध्यक्ष
शंकर सहानी पार्टी के कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं। लेकिन आज तक कभी भी उन्होंने 5 रुपये का शुल्क देकर पार्टी की सदस्यता नहीं ली थी। यह पहली बार है कि उन्हें यह सदस्यता दी गई है । : सतीश उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा।

युवा मोर्चा बसों में छेड़ेगा सदस्यता अभियान
दिल्ली में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा सके। इसके लिए युवा मोर्चा बसों में सदस्यता अभियान शुरू करेगा। इसकी शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय करेंगे। यह पहल शिवाजी स्टेडियम से शुरू होगी। इसके अतिरिक्त पार्टी की जिला स्तर पर बैठकें भी शुरू की गई है जिसमें पदाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे सदस्यता एंव स्वच्छता अभियान में तेजी लाने के लिए पहल करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें