Hindi Newsदिल्ली में जौहरी के बेटे का हत्यारा गिरफ्तार
दिल्ली में जौहरी के बेटे का हत्यारा गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एक जौहरी के 13 साल के लड़के के अपहरण और हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया...
Tue, 25 Nov 2014 03:47 PM
ऐप पर पढ़ें
दिल्ली पुलिस ने एक जौहरी के 13 साल के लड़के के अपहरण और हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कक्षा आठ में पढ़ने वाले उत्कर्ष वर्मा का 18 नवंबर को पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके के एक स्कूल से घर लौटते समय अपहरण हो गया था।
अपहरण के एक दिन बाद पुलिस को दिल्ली के सीमावर्ती इलाके में एक नहर के पास उसका शव मिला था। मंगलवार सुबह पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों की परिवार के लोगों से जान-पहचान है। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग की थी।