फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में सुबह के दौरान रहा ठंड का असर

दिल्ली में सुबह के दौरान रहा ठंड का असर

दिल्ली में सोमवार की सुबह ठंड का असर रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बज कर 30 मिनट तक हवा में आर्दता का स्तर 76 प्रतिशत दर्ज...

दिल्ली में सुबह के दौरान रहा ठंड का असर
एजेंसीMon, 24 Nov 2014 03:49 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में सोमवार की सुबह ठंड का असर रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बज कर 30 मिनट तक हवा में आर्दता का स्तर 76 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना व्यक्त की है। एक अधिकारी ने बताया कि आसमान मुख्य से साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। कल का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें