फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में बनेगी गठबंधन सरकार

झारखंड में बनेगी गठबंधन सरकार

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि झारखंड में गठबंधन की सरकार बनेगी। झारखंड बनने के बाद यहां अधिकांश समय बीजेपी ने शासन किया। राज्य की जनता भ्रष्टाचार, लूट-खसोट से त्रस्त है। झारखंड के लोग चाहते...

झारखंड में बनेगी गठबंधन सरकार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Nov 2014 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि झारखंड में गठबंधन की सरकार बनेगी। झारखंड बनने के बाद यहां अधिकांश समय बीजेपी ने शासन किया। राज्य की जनता भ्रष्टाचार, लूट-खसोट से त्रस्त है। झारखंड के लोग चाहते हैं कि यहां अच्छा काम हो। खास यह है कि वो बिहार को मॉडल मानते हैं। वे बिहार में हुए विकास की चर्चा करते हैं। बिहार में चलायी गई मुख्यमंत्री साइकिल योजना, महिलाओं को आरक्षण, दशरथ मांझी कौशल विकास योजना से लोग बेहद प्रभावित हैं।

सीएम ने कहा कि उन्होंने छतरपुर और हुसैनापुर में प्रचार किया। दोनों स्थानों पर जदयू के उम्मीदवार जीत रहे हैं। कहीं-कहीं प्रैंडली मैच भी हो रहा है। गैर बीजेपी सरकार बनाने में हमलोगों का साथ रहेगा। सीएम ने शनिवार को झारखंड में चुनावी सभा को संबोधित किया था।

विशेष राज्य का दर्जा मिले तो कहूंगा ‘मोदी जिन्दाबाद’
पटना निकलने से पहले गया में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा मिले और एनएच के लिए दिए गए एक हजार करोड़ लौटा दें तो हम ‘मोदी जिन्दाबाद’ का नारा जरूर लगाएंगे। भले इसका विरोध हो, लेकिन हमें इसकी चिंता नहीं है। सीएम ने कहा कि एनएच के कारण हमारी बहुत बदनामी हो रही है। पैसा मिल जाएगा तो हम इसकी मरम्मत कराएंगे। हमें छह लाख इंदिरा आवास के स्थान पर ढाई लाख इंदिरा आवास दिया गया। मनरेगा में पैसा कम कर दिया गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें