फोटो गैलरी

Hindi Newsलोक आस्था का महापर्व छठ 27 अक्टूबर से शुरु

लोक आस्था का महापर्व छठ 27 अक्टूबर से शुरु

लोक आस्था का महापर्व छठ 27 अक्टूबर नहाय खाय के साथ शुरू होगा। पर्व में बरतने वाले संयमों की जानकारी देते हुए पंडित नागेंद्र मिश्र ने बताया कि 28 अक्टूबर को खरना, 29 को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य...

लोक आस्था का महापर्व छठ 27 अक्टूबर से शुरु
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Oct 2014 09:47 PM
ऐप पर पढ़ें

लोक आस्था का महापर्व छठ 27 अक्टूबर नहाय खाय के साथ शुरू होगा। पर्व में बरतने वाले संयमों की जानकारी देते हुए पंडित नागेंद्र मिश्र ने बताया कि 28 अक्टूबर को खरना, 29 को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जबकि 30 अक्टूबर को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व का पारण होगा। उन्होंने बताया कि नहाय खाय के दिन व्रती और उनके सहयोगी को गंगा स्नान करना चाहिए।

यदि गंगाजल की व्यवस्था नहीं हो तो गंगा का आह्वान करने से फल की प्राप्ति होती है। पंडित नागेंद्र मिश्र ने बताया कि नहाय खाय के दिन बननेवाले भोजन को आम की लकड़ी से बनाने की परंपरा है। भोजन में सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है। इस दिन से शुद्धता पर विशेष जोर दिया जाता है। 28 अक्टूबर को होनेवाले खरना के संबंध में उन्होंने बताया कि इसका नाम 'खंड न' है। अर्थात दूध से बने खीर और गुड़ को खाते समय व्रतियों को ध्यान रखना चाहिए कि इसमें खंड न हो।

यदि खीर खाते वक्त कंकड़ आदि मिल जाए तो खाना छोड़ दिया जाता है। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को पहला अर्घ्य और 30 को दूसरे अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होगा। 28 अक्तूबर को खरना 29 अक्तूबर को पहला अर्घ्य 30 अक्तूबर को दूसरा अर्घ्य के साथ समापन।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें