फोटो गैलरी

Hindi Newsतोक्यो विश्वविद्यालय की टीम ने सुपर 30 के छात्रों के साथ मनायी दिवाली

तोक्यो विश्वविद्यालय की टीम ने सुपर 30 के छात्रों के साथ मनायी दिवाली

सुपर 30 के छात्रों के लिए यह दिवाली खास रही क्योंकि तोक्यो विश्वविद्यालय के एक दल ने कल यहां उनके साथ प्रकाशोत्सव मनाया। तोक्यो विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर याशिनो हरीशो और दूसरे अधिकारियों ने...

तोक्यो विश्वविद्यालय की टीम ने सुपर 30 के छात्रों के साथ मनायी दिवाली
एजेंसीFri, 24 Oct 2014 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

सुपर 30 के छात्रों के लिए यह दिवाली खास रही क्योंकि तोक्यो विश्वविद्यालय के एक दल ने कल यहां उनके साथ प्रकाशोत्सव मनाया। तोक्यो विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर याशिनो हरीशो और दूसरे अधिकारियों ने सुपर 30 के छात्रों से मुलाकात की और कल रात उनके साथ दीए जलाएं और पटाखे फोड़े।
    
हरीशो ने कहा, दिवाली साथ मिलकर आनंद उठाने का अवसर है इसलिए हम इतनी दूर से सुपर 30 के छात्रों से मिलने आए। एकेडमी के एक छात्र अमरदीप कुमार ने कहा कि यह छात्रों के लिए खास दिवाली थी। उसने कहा, हमने तोक्यो विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ दिवाली का आनंद उठाया।

दिवाली के मौके पर जापान के प्रसिद्ध औद्योगिक समूह जीजीसी ने छात्रों के लिए उपहार और मिठाइयां भेजी थीं। सुपर 30 कार्यक्रम की शुरूआत गणितज्ञ आनंद कुमार ने की थी। इसके तहत साधारण पृष्ठभूमि के छात्रों को आईआईटी की परीक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।
    
कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय और जीसीजी की तरफ से यह एक अच्छा कदम था कि वह पटना आए और छात्रों के साथ समय बिताया। हरीशो ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने यहां उच्च शिक्षा पाने के लिए सुपर 30 के किसी एक छात्र को छात्रवृत्ति देगा। कुमार को अपने अनुभव बताने के लिए पिछले महीने अमेरिका के एमआईटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में आमंत्रित किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें