फोटो गैलरी

Hindi Newsअस्पताल में लगाए गए सावधान रहने के बोर्ड

अस्पताल में लगाए गए सावधान रहने के बोर्ड

सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को अब अपनी जेब भी संभालकर रखनी होगी। अस्पताल में जेबकतरे सक्रिय हो गए हैं। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे मरीजों की जेब काट रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी,ओपीडी...

अस्पताल में लगाए गए सावधान रहने के बोर्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 20 Aug 2014 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को अब अपनी जेब भी संभालकर रखनी होगी। अस्पताल में जेबकतरे सक्रिय हो गए हैं। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे मरीजों की जेब काट रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी,ओपीडी पंजीकरण काउंटर,डिस्पेंसरी,स्त्रीरोग विभाग में ज्यादा भीड़ होने का फायदा जेबकतरे उठा रहे हैं। सिविल अस्पताल में पिछले दो दिनों में साढ़े चार हजार से ज्यादा मरीज केवल ओपीडी में आए हैं। मंगलवार को 2389 और बुधवार को 2325 मरीज पहुंचे। इस साल जनवरी माह से मरीजों की संख्या में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है।

सिविल अस्पताल पुलिस चौकी में एएसआई हवा सिंह ने बताया कि पहले एक महीने में एक या दो इस प्रकार के मामले आते थे लेकिन अब हर सप्ताह चार से छह मामले आने लगे हैं। पिछले हफ्ते ही दो डॉक्टरों के मोबाइल चोरी होने मामले दर्ज किए गए हैं। करीब दो हफ्ते पहले अस्पताल में एक महिला को महिला मरीज के पर्स से पैसे निकालते रंगेहाथ पकड़ा गया था। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ असरुद्दीन ने कहा कि मरीजों को सचेत करने के लिए ओपीडी में सावधान रहने के लिए बोर्ड लगाया गया है साथ ही स्पीकर पर जेबकतरों से सावधान रहने की सूचना दी जा रही है। पुलिस के साथ भी बैठक कर लगातार जेबकतरों पर नजर रखी जा रही है। ओपीडी सहित विभिन्न विभागों में गार्डो की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

महिला पुलिस तैनाती की मांग
पुलिस चौकी की ओर से सिविल अस्पताल की ओपीडी में महिला पुलिस की तैनाती की मांग की गई है। एएसआई हवा सिंह ने कहा कि संभव है कि जेबकतरों का गैंग सक्रिय हो। पुलिस चौकी में केवल तीन स्टाफ हैं। एक समय में एक पुरुष स्टाफ अस्पताल में गश्त करता है। महिला पुलिस की मांग की गई है। महिला पुलिस के आने से महिला जेबकतरों पर लगाम लगाना आसान होगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें