फोटो गैलरी

Hindi Newsसीटीएल में पंजाब टीम की तरफ से खेलेंगे सोमदेव

सीटीएल में पंजाब टीम की तरफ से खेलेंगे सोमदेव

देश के शीर्ष खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन देश के पहले टेनिस लीग टूर्नामेंट ‘चैम्पियंस टेनिस लीग’ (सीटीएल) के पहले संस्करण में चंडीगढ़ फ्रेंचाइजी की टीम पंजाब मार्शल्स की ओर से खेलेंगे। पंजाब...

सीटीएल में पंजाब टीम की तरफ से खेलेंगे सोमदेव
एजेंसीFri, 31 Oct 2014 10:06 AM
ऐप पर पढ़ें

देश के शीर्ष खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन देश के पहले टेनिस लीग टूर्नामेंट ‘चैम्पियंस टेनिस लीग’ (सीटीएल) के पहले संस्करण में चंडीगढ़ फ्रेंचाइजी की टीम पंजाब मार्शल्स की ओर से खेलेंगे।

पंजाब मार्शल्स की गुरुवार को लॉन्चिंग के अवसर पर इसकी घोषणा की गई।

टीम के मालिक गुरप्रीत सिंह और सीटीएल के संस्थापक/अध्यक्ष दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज ने पंजाब मार्शल्स के लोगो का उद्घाटन किया और भविष्य की योजनाएं बताईं।

चंडीगढ़ से यह फ्रेंचाइजी आधारित दूसरी टीम है। पंजाब मार्शल्स से पहले चंडीगढ़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व करता रहा है।

पंजाब मार्शल्स का नारा ‘है दम’ जहां चार सदस्यीय इस टीम के संदेश को बखूबी बयां करता है, वहीं टीम के हर खिलाड़ी की क्षमता, कौशल और उपलब्धियों का बखान भी करने वाला है।

सोमदेव के अलावा पंजाब मार्शल्स के लिए टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले शीर्ष वरीय खिलाड़ी स्पेन के डेविड फेरर, दिग्गज खिलाड़ी ग्रेग रूसेद्स्की और युवा गारबाइन मुगुरूजा शामिल हैं।

सीटीएल का पहला संस्करण पूरे देश में 17 से 26 नवंबर के बीच खेला जाएगा। पंजाब मार्शल्स 17 नवंबर को दिल्ली की टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

सीटीएल की कुल छह टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप मुकाबलों के तहत हर टीम एकदूसरे के खिलाफ एक मैच अपने घरेलू मैदान पर जबकी दूसरा मैच विपक्षी टीम के घरेलू मैदान पर खेलेगी।

पंजाब मार्शल्स चंडीगढ़ लॉन टेनिस संघ स्टेडियम में 20-21 नवंबर को अपने घरेलू मैच खेलेगी। पंजाब, दिल्ली के अलावा इस ग्रुप में तीसरी टीम मुंबई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें