फोटो गैलरी

Hindi News9 अभिनेत्रियां जिनकी मौत आज भी है रहस्य

9 अभिनेत्रियां जिनकी मौत आज भी है रहस्य

बॉलीवुड की कुछ कहानियां बेहद स्याह नज़र आती हैं और उन पर भरोसा करना भी काफी कठिन है। इस खबर में हम उन नौ अभिनेत्रियों का जिक्र कर रहे हैं जिनकी मौत की कहानी पर किसी को भी भरोसा नहीं हुआ था। शिखा...

9 अभिनेत्रियां जिनकी मौत आज भी है रहस्य
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 22 May 2015 02:06 PM
ऐप पर पढ़ें
बॉलीवुड की कुछ कहानियां बेहद स्याह नज़र आती हैं और उन पर भरोसा करना भी काफी कठिन है। इस खबर में हम उन नौ अभिनेत्रियों का जिक्र कर रहे हैं जिनकी मौत की कहानी पर किसी को भी भरोसा नहीं हुआ था।

शिखा जोशी

photo1


हाल ही में अभिनेत्री शिखा जोशी की रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई। उनकी लाश वर्सोवा स्थित उनके घर से मिली। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उनकी हत्या की गई है या फिर उन्होंने आत्महत्या की। शिखा कुछ वक्त पहले फिल्म 'बीए पास' में दिखाई दी थीं।

जिया खान

photo2


जून 2013 में जिया खान की मौत मात्र 25 साल की उम्र में हो गई। मौत का सच क्या था कोई नहीं जानता लेकिन एक दिन वह अचानक अपने फ्लैट में पंखे से लटकी पाई गईं। इस मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर आत्महत्य़ा के लिए उकसाने का केस चला लेकिन उन्हें जमानत मिल गई।

दिव्या भारती

photo3


90 के दशक में दिव्या ने कामयाबी की उन तमाम सीढ़ियों पर कदम रखे जिन पर सिर्फ अभिनेताओं का ही एकाधिकार माना जाता था। 5 अप्रैल 1993 में मात्र 19 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। मौत से एक साल पहले ही उन्होंने साजिद नाडियावाला के साथ शादी की थी। मुंबई के वर्सोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट के 5वें फ्लोर से गिर कर उनकी मौत हो गई थी।

सिल्क स्मिता

photo4


दक्षिण की बेहद मशहूर अभिनेत्री स्लिक स्मिता की मौत मात्र 36 साल की उम्र में हो गई। माना जाता है कि वे अपनी 'सेक्स सिंबल' इमेज से बेहद दुखी थीं और इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनकी कहानी पर हाल ही में फिल्म 'डर्टी पिक्चर' भी बनी जिसमें विद्या बालन ने सिल्क का किरदार निभाया।

परवीन बॉबी

photo5


2005 में परवीन बॉबी की मौत का उस वक्त पता चला जब उनके पड़ोसियों ने देखा कि फ्लैट के बाहर दो दिन से अखबार और दूध के पैकेट पड़े हैं। दरवाजा खोला गया तो पता चला कि दो दिन पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। माना जाता है कि निजी जीवन की तनहाई उनकी मौत का कारण बनी।

विवेका बाबाजी

photo6


25 जून 2010 को विवेका 37 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं। कामसूत्र के विज्ञापन से चर्चा में आईं विवेका ने 1993 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वे मिस मॉरिशस भी रही थीं। 2002 में उन्होंने 'ये कैसी मुहब्बत' नाम की फिल्म में भी काम किया था। माना जाता है कि निजी जीवन की परेशानियों से परेशान होकर उन्होंने अपनी जान दे दी।

नफीसा जोसेफ

photo7


29 जुलाई 2004 में नफीसा जोसेफ दुनिया को छोड़ कर चली गईं। उनका जन्म 1978 में हुआ था। नफीसा एमटीवी की वीजे भी रही थीं। माना जाता है प्रेम में असफलता मिलने के कारण उन्होंने अपनी जान दे दी।

कुलजीत रंधावा

photo8


साल 2006 में कुलजीत ने अपनी जान दे दी। 1976 में पैदा हुईं कुलजीत ने 'कोहिनूर' और 'हिप हिप हुर्रे' जैसे धारावाहिकों में काम करते हुए काफी नाम कमाया था। फिर एक दिन उन्होंने अपनी जान दे दी। मरने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि वे मानसिक दवाब के कारण अपनी जान दे रही हैं।

प्रिया राजवंश

photo9


23 मार्च 2000 को प्रिया अपने बंगले में मृत पाई गई थीं। पुलिस जांच में पता चला कि उनकी हत्या की गई है। इस मामले में केतन आनंद और विवेक आंनद समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक संपत्ति विवाद में प्रिया की हत्या को अंजाम दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें