फोटो गैलरी

Hindi Newsचलती कार में 23 वर्षीय बालिका के साथ सामुहिक बलात्कार

चलती कार में 23 वर्षीय बालिका के साथ सामुहिक बलात्कार

एक 23 वर्षीय लड़की के साथ उसके पुरूष मित्र और उसके दो मित्रों ने चलती कार में बलात्कार किया और उसके बाद दक्षिण दिल्ली में नेहरू प्लेस इलाके के पास सड़क किनारे फेंक गये। पुलिस ने बताया कि घटना कल देर...

चलती कार में 23 वर्षीय बालिका के साथ सामुहिक बलात्कार
एजेंसीWed, 17 Sep 2014 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

एक 23 वर्षीय लड़की के साथ उसके पुरूष मित्र और उसके दो मित्रों ने चलती कार में बलात्कार किया और उसके बाद दक्षिण दिल्ली में नेहरू प्लेस इलाके के पास सड़क किनारे फेंक गये। पुलिस ने बताया कि घटना कल देर रात की है जब दिल्ली पुलिस महिला कान्सटेबल की बेटी को अभियुक्तों ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ बलात्कार किया।

लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके साथ सामुहिक बलात्कार किया गया और उसे नेहरू प्लेस फ्लाईओवर में फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि बेहोश हालत में लड़की को वहां से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा चालक ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मेडिकल परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हुई है और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें