फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में बारिश मेहरबान, गर्मी से मिली राहत

दिल्ली में बारिश मेहरबान, गर्मी से मिली राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारत मौसम...

दिल्ली में बारिश मेहरबान, गर्मी से मिली राहत
एजेंसीTue, 31 Jul 2012 12:08 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान पर बादल छाए हुए हैं और शाम तक और बारिश होने के आसार हैं।

सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक आईएमडी के सफदरजंग स्टेशन पर 9.5 मिलीमीटर और पालम स्टेशन पर 56.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आद्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री ऊपर 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें