फोटो गैलरी

Hindi Newsएक साल में धरती के चार चक्कर काट चुके हैं मोदी

एक साल में धरती के चार चक्कर काट चुके हैं मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले एक साल में धरती के लगभग चार चक्कर काट चुके हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तो उनसे भी आगे निकल गई हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इस मामले में पीछे नहीं...

एक साल में धरती के चार चक्कर काट चुके हैं मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 26 May 2015 10:34 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले एक साल में धरती के लगभग चार चक्कर काट चुके हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तो उनसे भी आगे निकल गई हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इस मामले में पीछे नहीं थे। अपने कार्यकाल के पहले साल में जहां मोदी ने 18 देशों की यात्राएं की, वहीं मनमोहन सिंह ने 12 देशों की यात्राएं की थी। लेकिन सुषमा स्वराज विदेश मंत्री बनने के बाद एक साल में 21 देशों की यात्राएं कर चुकी हैं।

अपनी विदेश यात्राओं के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एवं प्रधानमंत्री ली केकियांग सहित कई नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान भारत ने सभी देशों के साथ कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

मोदी ने लगाए चार चक्कर
नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और उसके बाद से वे अब तक 18 देशों की यात्राएं कर चुके हैं। मोदी ने इन यात्राओं के दौरान 51 दिन विदेश में गुजारे हैं। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने हर सातवां दिन विदेश में बिताया है। अगर प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा का पूरा लेखाजोखा किलोमीटर में देखा जाए, तो मोदी अब तक कुल 1,54,154 किलोमीटर की विदेश यात्रा एक साल में कर चुके हैं। धरती का एक चक्कर लगभग 40,100 किलोमीटर का होता है। इस हिसाब से मोदी धरती के लगभग चार चक्कर काट चुके हैं।

मोदी से आगे निकली सुषमा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज प्रधानमंत्री से अधिक देशों की यात्राएं कर चुकी हैं। सुषमा स्वराज पिछले एक साल में 21 देशों की आधिकारिक यात्राएं कर चुकी हैं। मोदी ने जहां 51 दिन विदेश में गुजारे हैं, वहीं सुषमा स्वराज ने 59 दिन विदेश में बिताए हैं। दिलचस्प बात ये है कि मोदी और सुषमा दोनों ही दो बार नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर गए हैं।

मनमोहन से सिर्फ 4 दिन ज्यादा विदेश में रहे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह की तुलना में पहले साल के कार्यकाल के आधार पर सिर्फ चार दिन ज्यादा विदेश में रहे हैं। पहले साल में मोदी 51 दिन विदेशी दौरों पर रहे। इस दौरान इन्होंने 18 देशों की यात्रा की। दूसरी तरफ, मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल के पहले साल 47 दिन विदेश में रहे। इस दौरान उन्होंने 12 देशों की यात्रा की। दोनों नेताओं के बीच देश से बाहर बिताए गए दिनों का फर्क महज चार का है।

मोदी की विदेश यात्राएं
----------------------------------
1. भूटान (15-16 जून, 2014)
नई दिल्ली-भूटान - 1304 किलोमीटर
भूटान-नई दिल्ली - 1304 किलोमीटर

2. ब्राजील (13-16 जुलाई, 2014)
नई दिल्ली-ब्राजील - 14572 किलोमीटर
ब्राजील-नई दिल्ली - 14572 किलोमीटर

3. नेपाल (3-4 अगस्त, 2014)
नई दिल्ली-नेपाल - 676 किलोमीटर
नेपाल-नई दिल्ली - 676 किलोमीटर

4. जापान (30 अगस्त से 3 सितंबर, 2014)
नई दिल्ली-जापान - 5705 किलोमीटर
जापान-नई दिल्ली - 5705 किलोमीटर

5. अमेरिका (26-30 सितंबर, 2014)
नई दिल्ली-अमेरिका - 12686 किलोमीटर
अमेरिका-नई दिल्ली - 12686 किलोमीटर

6. म्यांमार (11-13 नवंबर, 2014)
नई दिल्ली-म्यांमार - 2026 किलोमीटर

7. ऑस्ट्रेलिया (14-18 नवंबर, 2014)
म्यांमार-ऑस्ट्रेलिया - 6654 किलोमीटर

8. फिजी (19 नवंबर, 2014)
ऑस्ट्रेलिया-फिजी - 11295 किलोमीटर
फिजी-नई दिल्ली - 6328 किलोमीटर

9. नेपाल (25-27 नवंबर, 2014)
नई दिल्ली-नेपाल - 676 किलोमीटर
नेपाल-नई दिल्ली - 676 किलोमीटर

10. सेशेल्स (10-11 मार्च, 2015)
नई दिल्ली-सेशेल्स - 4375 किलोमीटर

11. मॉरीशस (11-12 मार्च, 2015)
सेशेल्स-मॉरीशस - 1758 किलोमीटर

12. श्रीलंका (13-14 मार्च, 2015)
मॉरीशस-श्रीलंका - 4041 किलोमीटर
श्रीलंका-नई दिल्ली - 2338 किलोमीटर

13. सिंगापुर (29 मार्च 2015)
नई दिल्ली-सिंगापुर - 4147 किलोमीटर
सिंगापुर-नई दिल्ली - 4147 किलोमीटर

14. फ्रांस (9-11 अप्रैल, 2015)
नई दिल्ली-फ्रांस - 6656 किलोमीटर

15. जर्मनी (12-14 अप्रैल, 2015)
फ्रांस-जर्मनी - 816 किलोमीटर

16. कनाडा (14-17 अप्रैल, 2015)
जर्मनी-कनाडा - 6758 किलोमीटर
कनाडा-नई दिल्ली - 10597 किलोमीटर

17. चीन (14-16 मई, 2015)
नई दिल्ली-चीन - 2655 किलोमीटर

18. मंगोलिया (17-18 मई, 2015)
चीन-मंगोलिया - 1224 किलोमीटर

19. दक्षिण कोरिया (18-19 मई, 2015)
मंगोलिया-दक्षिण कोरिया - 2326 किलोमीटर
दक्षिण कोरिया-नई दिल्ली - 4775 किलोमीटर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें