मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
सबसे सर्द दिन में ठिठुरी दिल्ली
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:31-12-12 05:42 PM
राष्ट्रीय राजधानी में नव वर्ष की शुरुआत से एक दिन पहले सोमवार का दिन इस मौसम का यहां का अब तक का सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 23 दिसम्बर को पारा 5.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
वर्ष 2012 जहां समाप्ति को है, वहीं मंगलवार को नव वर्ष का पहला दिन काफी सर्द रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, ''नव वर्ष की पूर्व संध्या भी इतनी ही सर्द रहेगी लेकिन कोहरे की चादर उथली होगी।''
सोमवार को मौसम सर्द रहने के साथ सुबह के समय पूरा शहर कोहरे की उथली चादर में लिपटा रहा। बाद में दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई।
आईएमडी का पूर्वानुमान है मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। एक अधिकारी ने बताया, ''बर्फीली हवाएं दिल्लीवासियों को कड़ाके की सर्दी का एहसास कराएंगी।''
सोमवार को अधिकतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो औसत से चार-पांच डिग्री कम होगा।
आईएमडी अधिकारी ने बताया, ''दिसम्बर में कोहरा रहना सामान्य है। 23, 25 व 31 दिसम्बर को घना कोहरा रहा।''
उत्तर रेलवे के मुताबिक उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण बहुत सी रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
उत्तर रेलवे ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, ''24 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, जबकि 13 को रद्द कर दिया गया है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण सोमवार को रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं।''
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
