फोटो गैलरी

Hindi Newsमंगलयान के एक महीने पूरे होने पर गूगल ने किया गुणगान

मंगलयान के एक महीने पूरे होने पर गूगल ने किया गुणगान

गूगल इंडिया ने शुक्रवार को अपने होमपेज पर मंगलयान का डूडल बनाकर मंगलयान को बधाई दी है। देश के महत्वाकांक्षी अभियान मंगलयान ने गत 24 सितम्बर को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया...

मंगलयान के एक महीने पूरे होने पर गूगल ने किया गुणगान
एजेंसीFri, 24 Oct 2014 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

गूगल इंडिया ने शुक्रवार को अपने होमपेज पर मंगलयान का डूडल बनाकर मंगलयान को बधाई दी है। देश के महत्वाकांक्षी अभियान मंगलयान ने गत 24 सितम्बर को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था।

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इसे भारत की एक बड़ी सफलता माना गया। मंगलयान के प्रक्षेपण को देखने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद उस दिन इसरो में मौजूद थे। इस अभियान के आज एक महीना पूरा होने के मौके पर गूगलइंडिया ने अपने होमपेज पर मंगलयान का डूडल बनाया है।

इस डूडल में मंगलयान की तस्वीर है जो मंगल की कक्षा में पहले ही प्रवेश कर चुका है। यान के पीछे मंगल की लाल सतह दिखाई गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें