खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
माही तक पहुंचने के लिए बचाव दल की कोशिश जारी
गुड़गांव, एजेंसी
First Published:23-06-12 11:41 PM
हरियाणा में मानेसर के पास 70 फुट गहरे बोरवेल में तीन दिन से फंसी चार साल की माही तक पहुंचने के लिए बचाव दल रास्ते में आए चट्टान को भेदने की मशक्कत आज देर रात तक करता रहा। हालांकि, उसके जीवित बचने की उम्मीद गुजरते वक्त के साथ कम होती जा रही है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त अनिल राव ने कहा कि हमें उस तक पहुंचने के लिए और खुदाई करनी होगी। रास्ते में सख्त चटटान है। हम रोड़ी हटाने के तरीके खोज रहे हैं। बोरवेल और इसके समानान्तर खोदे गये गडढे के बीच यह चट्टान आ गई थी। उन्होंने कहा कि इस वक्त कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की जा सकती।
इससे पहले दिन के वक्त बचाव दल के एक अधिकारी ने बताया था कि बच्ची के वे कुछ और करीब पहुंच गए हैं। अधिकारी ने कहा था कि बच्ची तक पहुंचने के लिए बहुत कम दूरी बची है।
गौरतलब है कि माही 20 जून को अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी, तभी वह मानेसर के पास खो गांव में बोरवेल में गिर गई। उस दिन उसका चौथा जन्मदिन था। बचाव अभियान शुरू होने के समय से माही को लगातार आक्सीजन दिया जा रहा है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
