मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
बस कुछ देर का इंतजार और माही होगी हमारे सामने!
गुडगांव, लाइव हिन्दुस्तान
First Published:23-06-12 03:19 PM
Last Updated:23-06-12 03:19 PM
चार साल की माही को बोरवेल में गिरे हुए 59 घंटे बीत चुके हैं और बचाव टीम माही के काफी करीब बताई जा रही है। इस समय हर कोई यही दुआ कर रहा है कि बस माही बच जाए।
उपायुक्त पीसी मीणा ने बताया कि इस बोरवेल के समानांतर हुई खुदाई में से सुरंग के जरिए बोरवेल में पहंचुने का काम काफी मुश्किल हो गया है, क्योंकि इस रास्ते में सख्त चट्टान मौजूद है। बचाव अभियान में और कितना वक्त लगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चट्टानों की वजह से मुश्किल हो रही है और इसमें थोड़ा ओर वक्त लगेगा।
उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि बच्ची को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं और बोरवेल नहीं ढकने के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
गुड़गांव के खोव गांव में हुए इस हादसे के बाद सेना, दमकल विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के 100 से भी अधिक लोग इस अभियान में जुटे हुए हैं। खुदाई के काम में गुड़गांव रैपिड मेट्रो की भी एक टीम को लगाया गया है।
अधिक नमी व पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सेना की थ्री इंजिनियर रेजिमेंट दिल्ली कैंट की टीम को नीचे जाकर सुरंग खोदने में दिक्कत आ रही है। सुरंग के बीच में चट्टान आने से रुका काम अब फिर शुरू कर दिया गया है। चट्टान की अब बेहद सावधानी के साथ ड्रिलिंग की जा रही है। माही कैसी है, इस बारे में अभी भी पता नहीं चल पा रहा है। एक उम्मीद के साथ पाइप से गड्ढे में फंसी माही तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।
गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे रैपिड मेट्रो की ड्रिल मशीन से बोरवेल के गड्ढे से 12 फुट की दूरी पर ड्रिल करने का काम शुरू किया गया। गुरुवार देर रात तक रैपिड मेट्रो की ड्रिल मशीन से बोरवेल के समानांतर 4 फुट चौड़ा व 75 फुट गहरा गड्ढा खोद दिया गया।
सेना के जवानों ने गुरुवार देर रात ही इस गड्ढे से बोरवेल तक पहुंचने के लिए 12 फुट लंबी सुरंग बनाने का काम शुरू कर दिया। ड्रिल मशीन सेना के जवान को गड्ढे में नीचे पहुंचाती और सेना के जवान मैनुअल तरीके से सुरंग बनाने का काम शुरू करता।
हालांकि जमीन के नीचे अधिक नमी होने के कारण 10-15 मिनट में ही जवान को परेशानी होने लगती, जिसके कारण उसे ऊपर आना पड़ता और दूसरा जवान तैयार होकर नीचे गड्ढे में जाकर सुरंग बनाने का काम शुरू कर देता। गुरुवार की पूरी रात यह सिलसिला चलता रहा।
शुक्रवार दोपहर को अचानक बचाव दल के सामने एक और मुसीबत आ खड़ी हुई। जब सुरंग का काम लगभग 10 फीट पूरा हो चुका था, तो रास्ते में भारी पत्थर ने रुकावट खड़ी कर दी। 75 फीट गहरे गड्ढे में पत्थर तोड़ना जवानों के लिए मुश्किल हो गया।
दोपहर बाद बचाव दल ने तय किया कि सुरंग का रास्ता मोड़कर दूसरा रास्ता बनाकर बोरवेल में फंसी माही को निकालने का काम शुरू किया जाए। इसके बाद बचाव टीम ने इस प्लान पर काम शुरू कर दिया। माना जा रहा है कि बोरवेल का काम भी इसलिए बंद था क्योंकि उसके रास्ते में भी पत्थर आ गया था।
गौरतलब है कि करीब 6 साल पहले कुरुक्षेत्र में 5 साल का प्रिंस बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। अंबाला कैंट की 66 रेजीमेंट के जवानों ने करीब 50 घंटे की मशक्कत के बाद प्रिंस को सकुशल बाहर निकाला था।
80

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(8)
लापरवाही के कारण जाएगी एक और जान
By Dipika Singh (24th-June-2012 12:01:PM)
हे भगवान माहि को बचो जय माता दी
By devkaran bharti (24th-June-2012 10:40:AM)
भाह्वान से दुआ करते हे की माहि सकुशल बाहर आ जाये
By rajkumar sharma (23rd-June-2012 04:12:PM)
माही जरूर बचनी चाहिए और वह सकुशल वापस आएगी। जाको राखे मार सके ना कोय। शिव शंकर उसे बचा लेंगे।
By Jeetesh (23rd-June-2012 12:44:PM)
बागवान से दुआ करो की माहि सलामत रहे
नन्ही गुडिया ही बागवान का रूप ही हा
By Laxman Singh (23rd-June-2012 12:32:PM)
भगवन माहि की जिन्दगी सलामत रखे
By jaikishan bishnoi (23rd-June-2012 11:00:AM)
भगवन म्माही को बचाए माहि नन्नी ही भगवन है
By Mahadeo wadaskar (23rd-June-2012 10:54:AM)
माहि को बचाने का प्रयास करने वालों के प्रति सारे देश की
By Mithilesh Awasthi (23rd-June-2012 10:25:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
