छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
माही की लोकेशन का पता चला, शरीर में हलचल नहीं
गुड़गांव, एजेंसी
First Published:23-06-12 03:26 PM
Last Updated:23-06-12 03:26 PM
चार साल की माही को बोरवेल में गिरे हुए 63 घंटे बीत चुके हैं। बोरवेल में माही की लोकेशन का पता चल गया है, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नजर नहीं आई है।
बचाव टीम माही के काफी करीब बताई जा रही है। इस समय हर कोई यही दुआ कर रहा है कि बस माही बच जाए।
उपायुक्त पीसी मीणा ने बताया कि इस बोरवेल के समानांतर हुई खुदाई में से सुरंग के जरिए बोरवेल में पहंचुने का काम काफी मुश्किल हो गया है, क्योंकि इस रास्ते में सख्त चट्टान मौजूद है। बचाव अभियान में और कितना वक्त लगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चट्टानों की वजह से मुश्किल हो रही है और इसमें थोड़ा ओर वक्त लगेगा।
उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि बच्ची को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं और बोरवेल नहीं ढकने के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
गुड़गांव के खो गांव में हुए इस हादसे के बाद सेना, दमकल विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के 100 से भी अधिक लोग इस अभियान में जुटे हुए हैं। खुदाई के काम में गुड़गांव रैपिड मेट्रो की भी एक टीम को लगाया गया है।
अधिक नमी व पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सेना की थ्री इंजिनियर रेजिमेंट दिल्ली कैंट की टीम को नीचे जाकर सुरंग खोदने में दिक्कत आ रही है। सुरंग के बीच में चट्टान आने से रुका काम अब फिर शुरू कर दिया गया है।
चट्टान की अब बेहद सावधानी के साथ ड्रिलिंग की जा रही है। माही कैसी है, इस बारे में अभी भी पता नहीं चल पा रहा है। एक उम्मीद के साथ पाइप से गड्ढे में फंसी माही तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।
गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे रैपिड मेट्रो की ड्रिल मशीन से बोरवेल के गड्ढे से 12 फुट की दूरी पर ड्रिल करने का काम शुरू किया गया। गुरुवार देर रात तक रैपिड मेट्रो की ड्रिल मशीन से बोरवेल के समानांतर 4 फुट चौड़ा व 75 फुट गहरा गड्ढा खोद दिया गया।
सेना के जवानों ने गुरुवार देर रात ही इस गड्ढे से बोरवेल तक पहुंचने के लिए 12 फुट लंबी सुरंग बनाने का काम शुरू कर दिया। ड्रिल मशीन सेना के जवान को गड्ढे में नीचे पहुंचाती और सेना के जवान मैनुअल तरीके से सुरंग बनाने का काम शुरू करता।
हालांकि जमीन के नीचे अधिक नमी होने के कारण 10-15 मिनट में ही जवान को परेशानी होने लगती, जिसके कारण उसे ऊपर आना पड़ता और दूसरा जवान तैयार होकर नीचे गड्ढे में जाकर सुरंग बनाने का काम शुरू कर देता। गुरुवार की पूरी रात यह सिलसिला चलता रहा।
शुक्रवार दोपहर को अचानक बचाव दल के सामने एक और मुसीबत आ खड़ी हुई। जब सुरंग का काम लगभग 10 फीट पूरा हो चुका था, तो रास्ते में भारी पत्थर ने रुकावट खड़ी कर दी। 75 फीट गहरे गड्ढे में पत्थर तोड़ना जवानों के लिए मुश्किल हो गया।
दोपहर बाद बचाव दल ने तय किया कि सुरंग का रास्ता मोड़कर दूसरा रास्ता बनाकर बोरवेल में फंसी माही को निकालने का काम शुरू किया जाए। इसके बाद बचाव टीम ने इस प्लान पर काम शुरू कर दिया। माना जा रहा है कि बोरवेल का काम भी इसलिए बंद था क्योंकि उसके रास्ते में भी पत्थर आ गया था।
गौरतलब है कि करीब 6 साल पहले कुरुक्षेत्र में 5 साल का प्रिंस बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। अंबाला कैंट की 66 रेजीमेंट के जवानों ने करीब 50 घंटे की मशक्कत के बाद प्रिंस को सकुशल बाहर निकाला था।
31

माही| बोरवेल| माही की लोकेशन| शरीर| हलचल
|
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(12)
oh god mahi ko bacha lo
By chander shekhar (24th-June-2012 09:24:PM)
गोड ब्लेस यू mahi
By krishnakumar (24th-June-2012 06:07:PM)
इस्वर स यही प्राथना है की माही सही सलमत उसकी माँ की गोदी म चली जाव भगवान से यही प्रार्थना है
हम सब मिल कर भगवान से यही प्राथना करते है
-
By SURENDRA GUPTA (24th-June-2012 01:42:PM)
may god bless live long
By shailendra (24th-June-2012 01:29:PM)
भगवान माहि को सही सलामत और जल्द बाहर निकल दे !
By deepak (24th-June-2012 10:58:AM)
मे दुआ करता हूँ की भगवान उस को ठीक ठाक राजी ख़ुशी सही सलामत उस की माँ की गोद मे पहुचादय ,मरी दुवा माहि के साथ हे
दीपक कुमार,देवकरण भारती, संजय कुमार,ललित कुमार, मेरे सभी दोस्त माहि के लिया दुवा करा रहे हे (मेरठ )
By devkaran bharti (24th-June-2012 10:34:AM)
मेरा कलेजा थम गया है
By s gupta (23rd-June-2012 10:32:PM)
plese save to manhi ogod
By vikram (23rd-June-2012 08:38:PM)
ओह! प्रभु माही को बचा आज केवल आपसे यही प्रार्थना है
By Prabhat (23rd-June-2012 05:46:PM)
परत्म्पिता परमेश्वर नन्ही बछि के रख्सा
By Hem Kumar Gupta (23rd-June-2012 05:06:PM)
मुझे पूरी उम्मीद है की माही की जान बच जाएगी पुरे भारत वर्ष की दुवां के साथ मेरी प्रारथाना भी कबूल होगी
By deepakkumar (23rd-June-2012 04:33:PM)
भाई किसी भी तरह बच्ची की जान बच जाये
By hk (23rd-June-2012 04:19:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
