बुधवार, 19 जून, 2013 | 21:47 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे अर्जुन मुंडा
रांची, लाइव हिन्दुस्तान
First Published:09-05-12 05:39 PM
Last Updated:09-05-12 05:39 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी के साथ बुधवार को उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और हवाई अड्डे पर एक किनारे उतर गया।

सरायकेला खरसावा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे मुंडा और उनकी पत्नी मीरा को इस दुर्घटना में मामूली चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। मुख्यमंत्री के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई है, तथा सीने व गर्दन में भी चोटें आई हैं।

अपोलो अस्पताल के प्रवक्ता जावेद अख्तर ने बताया कि मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के एक चिकित्सक पी.डी. सिन्हा ने कहा कि वह खतरे से बाहर हैं। उनके सीने, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के बाद दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर अपराह्न् 12.25 बजे जमीन पर उतर आया। हेलीकॉप्टर ने रांची से सुबह 11.45 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन वह सरायकेला खरसावा जिले के कुचई में उतर नहीं पाया और वापस लौट आया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि हेलीकॉप्टर हवा में लगभग 25 मीटर की ऊंचाई से जमीन पर उतरा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस घटना के कारण रांची हवाई अड्डे पर सेवाएं बाधित हुई हैं, जो शाम तक ही बहाल हो पाएंगी।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°