फोटो गैलरी

Hindi Newsआइएसएमः आपका बेटा फॉल में डूब गया है, जल्द धनबाद आइए

आइएसएमः आपका बेटा फॉल में डूब गया है, जल्द धनबाद आइए

जी आप राजवीर सिंह बोल रहे हैं, अरुण के पिता.. मैं इंडियन स्कूल ऑफ माइंस धनबाद से बोल रहा हूं। आपका बेटा फॉल में गिर गया है। सर्च चल रही है। गोताखोर ढूंढ रहे हैं। जल्द से जल्द धनबाद पहुंचे। उधर से...

आइएसएमः आपका बेटा फॉल में डूब गया है, जल्द धनबाद आइए
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Oct 2014 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

जी आप राजवीर सिंह बोल रहे हैं, अरुण के पिता.. मैं इंडियन स्कूल ऑफ माइंस धनबाद से बोल रहा हूं। आपका बेटा फॉल में गिर गया है। सर्च चल रही है। गोताखोर ढूंढ रहे हैं। जल्द से जल्द धनबाद पहुंचे। उधर से आवाज आती है.. क्या हुआ है स्पष्ट बताएं। अगर चोट लगी है तो अच्छे अस्पताल में भर्ती कराएं। हमलोग धनबाद के लिए रवाना हो रहे हैं। यह बातचीत आइएसएम के अधिकारी व कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र अरुण कुमार सिंह के पिता राजवीर सिंह के बीच हुई। राजवीर सिंह एनटीपीसी में कार्यरत हैं।

मुझे कोई सही बात क्यों नहीं बता रहा: गिरिराज शर्मा
आइएसएम की ओर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र लभांश शर्मा के पिता गिरिराज शर्मा को भी यही जानकारी देकर धनबाद आने को कहा गया। गिरिराज शर्मा मध्य प्रदेश के गुणा राजगढ़ में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी गिरिराज शर्मा ने कहा कि मुझे आइएसएम से फोन आया था।

आइएसएम के अधिकारियों ने कहा कि लाभांश फॉल में गिर गया है। सही बात की जानकारी नहीं दी गई है। मन बेचैन हो रहा है। घर में भी बताने से डर रहा हूं। आप ही बताएं कि सही बात क्या है। सही बात की जानकारी रहेगी तो उसी के अनुसार तैयार होकर धनबाद आउंगा। फोन से तो मुझे अनहोनी ही लग रही है।

साढ़े 5 बजे दी गई अभिभावकों को सूचना
आइएसएम प्रबंधन की ओर से साढ़े पांच बजे के लगभग अभिभावकों को सूचना दी गई। सूत्रों का कहना है कि आइएसएम प्रबंधन ने घटना की सूचना मिलने पर पहले सिक्यूरिटी कम स्टेट ऑफिसर राहुल कुमार को मौके पर भेजा। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद वार्डेन से अभिभावकों का डिटेल लेकर आने को कहा गया। उसके बाद वार्डेन पहुंचे।

डायरेक्टर ने की डीन व अधिकारियों संग बैठक
आइएसएम के डायरेक्टर प्रो. डीसी पाणिग्रही ने सूचना मिलते ही रजिस्ट्रार कर्नल एमके सिंह, डीन, वार्डेन व अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाई। छह बजे तक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल व पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के शिक्षकों व अधिकारियों को भटिंडा फॉल भेजा गया। घटना के कारण शाम पांच बजे से देर रात तक अधिकारी प्रशासनिक भवन में जमे रहे। बीच-बीच में कंप्यूटर साइंस व इलेक्ट्रिकल के कई छात्र प्रशासनिक भवन भी पहुंचे। भटिंडा फॉल की अपटूडेट मांगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें