सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो

बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मंगलवार को शपथ लेंगे वीरभद्र सिंह
शिमला-नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:25-12-12 10:17 AM
Last Updated:25-12-12 10:17 AM
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह मंगलवार को छठवीं बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वीरभद्र सिंह का शपथ ग्रहण समारोह शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित होगा।
सूत्रों ने बताया कि 78 साल के वीरभद्र को राज्यपाल उर्मिला सिंह ने सरकार बनाने के लिये आमंत्रित किया। वह कल अकेले शपथ लेंगे और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से विमर्श के बाद ही अपना मंत्रिपरिषद तय करेंगे।
उन्होंने सोनिया गांधी से दिल्ली से मुलाकात की और नयी सरकार के गठन के बारे में विमर्श किया। उन्हें शनिवार को शिमला में औपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया।
राज्य की 68 सीटों की विधानसभा में कांग्रेस के 36 विधायक हैं और एक निर्दलीय विधायक ने पार्टी को बिना शर्त के समर्थन दिया है।
वीरभद्र 1983 से 1985, 1985 से 1990, 1993 से 1998 और 2003 से 2007 तक मुख्यमंत्री रहे हैं। अपने पांच दशकों के राजनीतिक करियर में वीरभद्र सात बार विधायक, पांच बार सांसद और पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सभी वर्गों, क्षेत्रों, युवाओं और बुजुर्गों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जायेगा।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल