ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
मोदी के बयान के बाद बिहार का राजनीतिक पारा चढ़ा
पटना, एजेंसी
First Published:11-06-12 12:06 PM
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार को बिहार के नेताओं पर दिए गए बयान पर बिहार में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) ने जहां मोदी के बयान पर तीखी टिप्पणी की है, वहीं कांग्रेस ने इस बयान को दबी जुबान से सही बताया है।
जद(यु) के प्रवक्ता नीरज सिंह ने कहा कि गुजरात को आधारभूत संरचना विरासत में मिली है, जबकि बिहार का अधिकांश हिस्सा बाढ़ और सूखे से प्रभावित रहा है।
इसके बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। बीमार राज्य की श्रेणी में शामिल बिहार की गिनती अब विकास दर और प्रति व्यक्ति आय के मामले में गुजरात से आगे हो गई है।
सिंह ने दावा किया कि बिहार अपने पुराने गौरव को हासिल करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास अब कई लोगों को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने नसीहत भी दी कि मोदी की पार्टी बिहार सरकार में भी शामिल है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महासचिव रामकृपाल यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री को पहले अपने गिरेबां में झांकने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वह खुद साम्प्रदायिकता की आग भड़काकर सत्ता पर काबिज हुए हैं, और लाशों पर राजनीति कर रहे हैं। ऐसे में वह दूसरों के बारे में क्या बोलेंगे।
कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महबूब अली कैसर ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही अन्य दलों द्वारा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने की बात करती रही है। उन्होंने मोदी के सुर में सुर में मिलाते हुए कहा कि कांग्रेस को छोड़कर सभी पार्टियां जातीय राजनीति करती आ रही हैं।
उल्लेखनीय है कि गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी ने रविवार को राजकोट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा था कि बिहार जातिवादी राजनीति के कारण पिछड़ा हुआ है।
612

गुजरात| मुख्यमंत्री| नरेन्द्र मोदी| बिहार| नेता| बयान| राजनीतिक पारा| कांग्रेस |
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(6)
बिहार आने वाले समय में भारत का विकसित राज्य बनकर रहेगा, ये बिहार की जनता का उद्येश है
By ANISH KUMAR ANSHU (11th-June-2012 11:06:PM)
मिस्टर मोदी ,, आपसे अनुरोध है की आप अपनी टिका-टिप्पणी किर्पया करके से बाहर रखें नहीं , अब हमारा बिहार भारत की नई तस्वीर लिखेगा, और जहाँ तक राजनीती पार्टी का सबाल है तो भारत की श्रेष्ठ पार्टी सत्ता में है
जय बिहार , जय नितीश , जय
By Vikram Singh Yadav (11th-June-2012 03:06:PM)
ये बातें तो कुछ हद तक सही ही है की बिहार में अभी भी जातिगत राजनीती होती है | हमारा बिहार बदल रहा है परन्तु जातिवाद अभी भी है और इसे हम युवा ही दूर कर सकते
By Ashish kumar (11th-June-2012 01:52:PM)
बिहार में जो विकास हुवा हे वो उनका पिछला रिकॉर्ड की तुलना में है जो की बहुत बुरा जबकि गुजरात में बीजेपी के पुराने अच्छे सासन के मुकाबले और तरक्की की नीतिस कुमार अच्छे सासाक भले हो लेकिन उनको मोदी से बहुत कुछ सीखना बाकि
By BHARAT (11th-June-2012 01:34:PM)
मोदी जी ने जो कहा वो गलत नहीं है पर ये कहना की बिहार में आज भी जतिबादी राजनीती है, गलत आज बिहार अपने इस विकृत स्वरुप को ख़त्म कर चुकी अगर ऐसा नहीं होता तो आज श्री नितीश कुमार बिहार के सत्ता पे काबिज नहीं होते, विपक्षियो की हालत इतनी बुरी नहीं ये जगजाहिर है की बिहार में जो पिछला चुनाव हुआ उसमे लोगो ने विकाश के नाम पे वोट दिया न की जाती के आधार बिहार प्रतेक वर्ष जितनी विभीषिका झेलता है शायद ही कोई दूसरा राज्य झेलता इसके अलाबा इसके पिछरने के कुछ अन्य भौगोलिक कारण भी
By santosh kumar (11th-June-2012 01:09:PM)
मोदी जी को बिहार की तरक्की से जलन हो रही है जिस ke कारन कुछ भी बोले जा रहे
By tarun kumar (11th-June-2012 12:58:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
