इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
दिल्ली के डाकघर से मादक पदार्थ के पार्सल जब्त
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-12-12 12:05 PM
मादक पदार्थ निरोधक अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी के बीचों बीच स्थित एक डाकघर से मादक पदार्थों के कई पार्सल जब्त किए, जिन्हें विदेशों में कूरियर किया गया था, लेकिन सही पते पर ना पहुंचने के बाद उन्हें वापस लौटा दिया गया।
लगभग दो किलोग्राम मादक पदार्थ के कूरियर इस्टोनिया, कैनेडा, रूस और श्रीलंका में दिए गए पते पर ना पहुंचने के बाद वापस लौटा दिए गए थे। पूर्व में मिली सूचना के आधार पर बुधवार देर रात मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की दिल्ली शाखा के अधिकारियों ने इन पार्सलों को जब्त कर लिया।
सूत्रों के अनुसार एनसीबी ने झंडेवालान स्थित रिटन्र्ड लेटर ऑफिस (आरएलओ) से पांच पार्सल जब्त किए। इनमें कुल 715 ग्राम हेरोइन और 1.65 किलोग्राम चरस मौजूद था। एनसीबी उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने इन पार्सलों का पंजीकरण कराया था।
अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों को चतुराई से किताबों और अगरबत्ती के डिब्बों में छिपाकर उनकी तस्करी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
