फोटो गैलरी

Hindi Newsसाइट पर ऑडियो क्लिप सुनाकर मांग रहे वोट

साइट पर ऑडियो क्लिप सुनाकर मांग रहे वोट

भाजपा सोशल मीडिया के नए अवतार ‘साउंड क्लाउड’ के जरिये यूरोपीय अंदाज में प्रचार कर रही है। यह सोशल मीडिया का वो प्लेटफॉर्म है जिसमें ऑडियो क्लिप अपलोड कर दुनियाभर के लोगों को एक साथ सुनाया...

साइट पर ऑडियो क्लिप सुनाकर मांग रहे वोट
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 29 Jan 2015 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा सोशल मीडिया के नए अवतार ‘साउंड क्लाउड’ के जरिये यूरोपीय अंदाज में प्रचार कर रही है। यह सोशल मीडिया का वो प्लेटफॉर्म है जिसमें ऑडियो क्लिप अपलोड कर दुनियाभर के लोगों को एक साथ सुनाया जा
सकता है।

पार्टी लाखों मतदाताओं तक पहुंचने के लिए विशेष गाने और वोट की अपील करते ऑडियो क्लिप से वोट की अपील कर रही है। यूरोप व अमेरिका के चुनावों में इसके इस्तेमाल का चलन है। दरअसल, यह फेसबुक व ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से न सिर्फ अलग है बल्कि नया भी है। भारत में हाल में इसकी शुरुआत हुई है। इसमें कोई भी अपना खाता बना ऑडियो अपलोड कर सकता है। देश में यह पहला मौका है, जब किसी राजनीतिक पार्टी ने प्रचार में इसका इस्तेमाल करना शुरू किया है।
बहरहाल, भाजपा ने दिल्ली के मतदाता को लुभाने के लिए ‘बीजेपी एंथम’ गाने को अपलोड किया है। दुनियाभर के लोग इसे पंसद कर रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाना शुरू होने से पहले कहते हैं, ‘सौगंध मुङो इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा।’ इस गाने को मशहूर गीतकार सुखविंदर
ने गाया।

इसके अलावा पार्टी ने करीब 20 से अधिक छोटी-छोटी ऑडियो क्लिपिंग डाली हैं। इसमें दिल्ली के मतदाताओं से वोट की अपील की जा रही है। एक महिला कहती हैं, ‘पिछली बार मैंने उस पार्टी को वोट दिया था, लेकिन उन्होंने वादा नहीं निभाया और वादा तोड़ते ही सत्ता छोड़ दी। मैं अब अनुभवी पार्टी भाजपा को वोट दूंगी। आप भी दें।’

’  सोशल नेटवर्किग साइट पर ऑडियो क्लिप अपलोड कर मांगे जा रहे वोट
’  देश में पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी ने अपनाया यह तरीका
अमेरिका व यूरोप में चुनावों में इस्तेमाल
‘साउंड क्लाउड’ स्वीडन की नेटवर्किग साइट है। यूरोप व अमेरिका में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। अमेरिका व यूरोपीय देशों के नेता न सिर्फ चुनाव प्रचार में बल्कि अपने निजी पीआर के लिए भी इसका जमकर इस्तेमाल करते हैं। 2012 में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन राजनीतिक दलों ने इसके जरिये अपने मुद्दे रखे थे। बाकायदा मडोना व जॉनी कैश जैसे अमेरिका के नामचीन गायकों की आवाज में ऑडियो क्लिप तैयार किए गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें