पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
दिल्ली में नए साल का स्वागत कंपकंपाती सर्दी के साथ
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-01-13 11:12 AM
राजधानी दिल्ली में आज नववर्ष 2013 की शुरुआत घने कोहरे और जबरदस्त ठंड के बीच हुई। आज का तापमान अब तक का सबसे कम चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे यहां के निवासियों को नए साल में और ज्यादा गर्म कपड़ों और हीटर तथा अंगीठी का सहारा लेना पड़ा।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे मापा गया, जबकि कल का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस था। कल अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसके चलते कल का दिन अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।
तापमान के बेतहाशा गिर जाने और सर्द हवाएं चलने के कारण आज सुबह आमतौर पर पड़ने वाली ठंड से कहीं ज्यादा ठंड पड़ी। मौसम विभाग ने कल भी मौसम और तापमान इसी के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
आज सुबह राजधानी ने सर्दी के साथ साथ घने कोहरे की चादर भी ओढ़ ली जिसके कारण सड़क ,रेल और हवाई यातायात बेतरह प्रभावित हुआ। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज दृश्यता गिरकर शून्य पर आ गई।
राजधानी में पिछले दो नए साल कुछ गर्माहट के साथ आए थे और उस समय न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा था। पिछले साल की शुरुआत पर न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा था, जो कि सामान्य से एक डिग्री ऊपर था। इसी तरह 2011 का आगमन 11 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ हुआ था, जो कि सामान्य से चार डिग्री ऊपर था।
नए साल के आगमन की खुशी में जश्न में डूबे राजधानीवासियों ने कहा कि बर्फीली हवाओं के बीच नया साल मनाना एक अच्छा अनुभव रहा।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल