फोटो गैलरी

Hindi Newsहर हाथ को काम, हर गांव का विकास: सोनिया

हर हाथ को काम, हर गांव का विकास: सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नक्सलियों से हिंसा की राजनीति छोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि जो लोग भटक गये हैं वे मुख्य धारा में लौटकर लोकतंत्र और भारत को मजबूत करें।    ...

हर हाथ को काम, हर गांव का विकास: सोनिया
एजेंसीSun, 23 Nov 2014 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नक्सलियों से हिंसा की राजनीति छोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि जो लोग भटक गये हैं वे मुख्य धारा में लौटकर लोकतंत्र और भारत को मजबूत करें।
     
गांधी ने आज झारखंड के डाल्टनगंज और गुमला में पार्टी की चुनावी सभा में कहा कि जब झारखंड का निर्माण हुआ था। उस समय इस नये राज्य के केवल तीन जिले उग्रवाद की चपेट में थे लेकिन भाजपा की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के सभी जिले उग्रवाद की चपेट में हैं।
      
भाजपा की विकास की कोई सोच या नीति नहीं है और कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं का नाम बदलकर वह ढिढोंरा पीटने में लगी है। इससे सावधान रहने की जरूरत है।
     
गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सोच रही है कि कोई गरीब भूखे पेट न सोए, गेहूं, चावल सस्ता मिले। इसके लिए खाद्य सुरक्षा का क्रांतिकारी कानून बनाया गया है। प्राकृतिक संसाधन पर अब पहला अधिकार यहां के लोगों को मिले। इसके लिए भी कांग्रेस पार्टी ने लोगों को अधिकार दिया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें