फोटो गैलरी

Hindi Newsगैर गांधी भी हो सकता है कांग्रेस अध्यक्ष : चिदंबरम

गैर गांधी भी हो सकता है कांग्रेस अध्यक्ष : चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा है कि गैर गांधी भी भविष्य में पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में इस वक्त उत्साह की कमी है और नए नेतृत्व को इस...

गैर गांधी भी हो सकता है कांग्रेस अध्यक्ष : चिदंबरम
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Oct 2014 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा है कि गैर गांधी भी भविष्य में पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में इस वक्त उत्साह की कमी है और नए नेतृत्व को इस पर काम करना चाहिए।


एक चैनल से बातचीत में शुक्रवार को चिदंबरम ने कहा, ‘जब तक सोनिया गांधी अध्यक्ष हैं, वह सबसे महत्वपूर्ण हैं। लेकिन भविष्य में कोई गैर-गांधी भी पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है। कांग्रेस संगठन में बदलाव लंबे समय से जरूरी है और यह  जल्द शुरू होना चाहिए।’ हालांकि उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी में सबसे ज्यादा स्वीकार्य नेता हैं और युवाओं के बीच यही स्थिति राहुल गांधी की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें